Bhopal Suspicious Death: फंदे पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal Suspicious Death: किशोर समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal Hanging Case
सांकेतिक फोटो

भोपाल। अधेड़ व्यक्ति की लाश फंदे पर लटकी (Bhopal Hanging Case) मिली। इधर, एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मौत के यह दोनों संदिग्ध मामले (Bhopal Suspicious Death) मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। जिस व्यक्ति की लाश फंदे पर मिली है वह बीमार रहता था। वहीं किशोर के अपने दोस्तों के साथ नहाने जाने की जानकारी पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चली है।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित फिरदौस नगर में एक घर में व्यक्ति ने फांसी लगा ली। शव की पहचान राजकुमार सेठिया (Rajkumar Sethiya) पिता पारुमल उम्र 57 साल के रुप में हुई है। फंदे पर शव शुक्रवार शाम लगभग चार बजे लटका मिला था। राजकुमार सेठिया (Rajkumar Sethia Death Case) घर में रहते थे। वहीं बच्चे काम करने जाते हैं। राजकुमार सेठिया बीमार चल रहे थे। यह बात उनके बच्चों ने पुलिस को बताई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

नहाते वक्त डूबा

इधर, रातीबड़ स्थित ग्रा सिकंदराबाद में एक बालक की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार दोपहर 12 बजे हुआ था। शव की पहचान नवाब खान (Nawab Khan) के 17 वर्षीय बेटे फरहान (Farhan Khan) के रुप में हुई है। नवाब टेलरिंग का काम करते है। पुलिस को पता चला है कि फरहान वाहन सुधारने का काम भी सीख रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ गांव से गुजरने वाली नदी में नहाने गया था। दोस्तों ने डूबने की खबर ग्रामीणों को भी दी थी। लेकिन, वे कोई मदद कर पाते उससे पहले फरहान की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेट्रोल पंप के नजदीक बेसुध मिले व्यक्ति की मौत

यह भी पढ़ें : सिस्टम जिसने रसूख के चलते 20 साल कभी सुध नहीं ली लेकिन, एक खुलासे ने पूरे शहर को हिला दिया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!