Bhopal Death Case: जहर ने 14 दिन बाद दिखाया असर

Share

बेटे की कहानी पर पुलिस को लगता है सस्पेंस, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी महिला की मौत

Bhopal Death Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Poison Case) जहर ने पुलिस को परेशान कर दिया है। मामला एक महिला की मौत (Bhopal Poison Death Case) से जुड़ा है। जिस जहर को लेकर यह पहेली बनी है उसकी कहानी महिला के बेटे ने बताई है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। बेटे का दावा है कि 14 दिन पहले मां ने जहर खाया (Mahila Ne Khaya Jahar) था। जिसका असर उसकी मौत के रुप में सामने आया। इतने दिन वह घर में रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने अभी मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

खेलने की उम्र में गोद में बच्चा

ईटखेड़ी थाना पुलिस ने बताया कि संध्या (Sandhya Death Case) पति किशन लाल उम्र 30 साल निवासी खामखेड़ा ईटखेड़ी इलाके की रहने वाली थी। जब संध्या 7 वर्ष की थी तब उसका बाल विवाह हो गया था। दो साल बाद गौना करके वह ससुराल भी आ गई थी। पति किशन के साथ वह ससुराल देवास में रहने लगी थी। दोनों के तीन बच्चे भी है। बड़ा बेटा शुभम 14 साल का है। जिस उम्र में उसके बच्चे हुए तब उसकी उम्र खेलने कूदने की थी।

नौकरी करना मजबूरी बनी

परिजनों ने बताया कि संध्या और किशन दोनों ही मजदूरी करते थे। दोनों के बीच दांपत्य रिश्ते ठीक नहीं थे। किसी भी बात पर अक्सर किशन और संध्या का विवाद होता रहता था। कलह से तंग आकर दोनों अलग रहने लगे। संध्या तीनों बच्चो को अपने साथ लेकर मायके के नजदीक आ गई। यहां परिवार की मदद से उसको किराए का मकान मिल गया। तीनों बच्चों की पढ़ाई और घर खर्च की सारी जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। इसी बीच लॉक डाउन लगने के कारण गरीब परिवार का बुरा हाल था। कहीं भी उसको काम नहीं मिल रहा था। यह चिंता उसको सता रही थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News : पेट्रोल पंप मैनेजर को चाकू मारकर लूटा

एक पखवाड़े पहले यह हुआ

बेटे शुभम ने बताया कि मां परेशान रहती थी। इसी कारण उसने 14 दिन पहले कुछ जहरीला पदार्थ खाया था। उस वक्त तो शरीर में ऐसा कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ। शुक्रवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे लगातार उल्टियां हो रही थी। परिजनों ने 108 की मदद से रात करीब 3:45 पर उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। दो घंटे चले इलाज के बाद शुक्रवार सुबह 5:59 पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टरमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!