MP Political Gossip: दो मंत्रियों के बीच घमासान

Share

MP Political Gossip: भीतर की वजह पता लगाने में जुटे बड़े—बड़े धुरंधर, एमपी से लेकर दिल्ली तक होने लगी चर्चा, आप का तो लगता है बस यही सपना राम नाम जपना पराया….

MP Political Gossip
सांकेतिक चित्र टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश में छह महीने बाद सड़कों पर चुनावी रथ और प्रचार के वाहन दिखने लगेंगे। उससे पहले भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा और आम आदमी पार्टी (MP Political Gossip) चौसर बिछाने में जुटी है। जिस कारण कई दफ्तरों केे भीतर चीख—पुकार भी मची हुई है। कांग्रेस के कई नेताओं को लगता है कि सत्ता विरोधी लहर में उनका सिक्का चल सकता है। इसलिए हर कोई टिकट पाने के लिए बेताब है। वहीं भाजपा में कर्नाटक के परिणाम ने कई रसूखदारों को चेता दिया है। जबकि बाकी दल मौके का इंतजार कर रहे हैं कोई उनकी डाल से जमीन पर टपके उसके पहले उन्हें लपक लिया जाए।

जब दुश्मन खेमे में प्रवक्ता ने पहुंचाया मांडवाली का संदेश

सैलरी पर एक राष्ट्रीय पार्टी में नेता बनने दिल्ली से एक शख्स आए हैं। वे एक नेशनल लीडर के इवेंट की योजना पर काम करते हैं। उन्हें राजनीतिक खींचतान की समझ नहीं है। इसलिए उन्होंने पिछले दिनों साहस करके कुछ दिन ट्विटर पर सक्रियता दिखाई। उनका मामला तब तक ठीक रहा जब तक वे मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों को लेकर टिप्पणी कर रहे थे। बात तब बिगड़ी जब उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री को लेकर विवादित बयान वीडियो के साथ कर दिया। वह वीडियो मार्फ था जिसकी भनक सैलरी वाले नेताजी को नहीं थी। ऐसा करते ही गृहमंत्री के समर्थक सोशल मीडिया पर टूट पड़े। फिर क्या उन्होंने दूसरे रास्ते सफेद कपड़ा लहराते हुए पहुंचाया। क्योंकि अगर ऐसा वे नहीं करते तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना बिलकुल तय हो चुका था। हालांकि सफेद रूमाल काम कर गया और तब का दिन है जनाब सोशल मीडिया में सीधे लिखने से बचने लगे हैं।

मंत्रियों के घमासान की खबरें दिल्ली तक पहुंची

एमपी में इसी साल चुनाव है। इस कारण भाजपा फूंक—फूंककर कदम रख रही है। इसके बावजूद दीपक जोशी (Deepak Joshi) के रास्ते पार्टी को झटका लग चुका है। लेकिन, इसी बीच बुधवार सुबह मीडिया के जरिए पूरे प्रदेश में जो समाचार गया वह दिल्ली पहुंच गया है। क्योंकि सागर के दो बड़े मंत्रियों के बीच सीधी टक्कर हो गई है। यह टकराव की खबर मीडिया में भी लीक हुई या कराई गई सस्पेंस बना हुआ है। सुबह से ही राजनीतिक पार्टियों के बीच इस घमासान के पीछे समीकरण और उससे जुड़े व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। बहरहाल पार्टी ने एक बार फिर बैठे हुए विपक्षी नेताओं को तंज करने का मौका दे दिया है।

आप के फॉर्मूले पर कमलनाथ

MP Political Gossip
सांकेतिक चित्र टीसीआई

एमपी में सरकार बनाने के लिए कमलनाथ कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उनकी लोक लुभावन नीतियां हो या पार्टी (MP Political Gossip) के भीतर बैठकें वे सीधे कनेक्ट है। उन्होंने बिजली बिल को लेकर जिस तर से घोषणा की है वह बिलकुल दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की तरह है। इसके अलावा महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना भी दिल्ली से चलकर एमपी पहुंच चुकी है। अब आम आदमी पार्टी के पास नए स्थानीय मुद्दों को निकालना उसके लिए चुनौती बन चुका है। फिलहाल आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल (Rani Agrawal) अपनों को संगठन में फिट करने की मुहिम में जुटी हुई है। जिसमें कई पुराने चेहरे दरकिनार कर दिए गए हैं। अब यह चेहरे दावा कर रहे है परिणामों के बाद सबूत के साथ कई एपिसोड को एक्सपोज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: लॉक डाउन में बैडमिंटन खेलकर समय काट रहे युवक के पैरों में आई बच्ची

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!