Bhopal Dowry Case: चार दिन में ही दुल्हन ने दिखाया अपना रूप

Share

Bhopal Dowry Case: पति को छोड़ इन लोगों पर दर्ज करा दिया मुकदमा, जानिए क्यों

Bhopal Dowry Case
File Image

भोपाल। नई दुल्हन के घर में आते ही पूरा परिवार उसके स्वागत में लगा था। उसी दुल्हन ने चार दिन बाद अपने रंग दिखा दिए। मामला घरेलू हिंसा (Bhopal Domestic Violence) से जुड़ा है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry Case) जिले की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया है। लेकिन, उसमें पति आरोपी नहीं हैं।

परिवार की रजामंदी से प्रेम विवाह

बजरिया थाना पुलिस ने बताया 22 वर्षीय युवती ने मंगलवार दोपहर साड़े बारह बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी जेठ संतोष शर्मा (Santosh Sharma), जेठानी नीतू शर्मा (Neetu Sharma) और जेठानी के भाई अमन मिश्रा (Aman Mishra) के खिलाफ धारा 498ए/34 (प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी) का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया वह अमन कॉलोनी में रहती है। उसकी शादी चार दिन पहले 11 दिसंबर को अशोक शर्मा से हुई है। उसकी ससुराल पुरूषोत्तम नगर सेमरा में है। शादी में गृहस्थी का सारा सामान दिया था।

जेठानी ने बोला कम दहेज लाई हो

पीड़िता ने बताया शादी के दूसरे दिन ही जेठानी नीतू उसके पास आई और बोली तुम तो बहुत कम दहेज लाई हो। इससे ज्यादा तो उसके मायके वालों ने दिया था। विरोध करने पर जेठ और जेठानी के भाई भी आकर उसे कम दहेज को लेकर ताने मारने लगे। तभी पीड़िता ने आवेश में आकर परिजनों से संपर्क किया और सारी बात उन्हें बता दी। पीड़िता के परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे और ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की थी। पीड़िता का साथ उसके पति अशोक शर्मा ने भी दिया। वह उसको लेकर थाने पहुंच गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यापारी ने फांसी लगाई

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी के कारनामे जिस पर दर्ज हुआ है गबन का मुकदमा, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!