Bhopal News: नव विवाहिता ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: आठ महीने की बच्ची बिलख रही थी तब पहुंचा पति, सब्बल से तोड़ा पति ने घर का दरवाजा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसकी शादी को महज डेढ़ साल हुआ है। उसकी आठ महीने की बच्ची भी है। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क थाना क्षेत्र की है। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए मामले की जांच एसडीओपी मंजु चौहान करेंगी।

मायके पक्ष के लोगों को बुलाया

परवलिया सड़क (Parwaliya Sadak) थाना पुलिस के अनुसार घटना ग्राम तारासेवनिया की है। यह घटना 20 फरवरी की दोपहर में हुई थी। पूजा कुशवाहा (Pooja Kushwah) पति संतोष कुशवाहा  उम्र 25 साल ने फांसी लगाई है। उसकी 2022 में तारासेवनियाँ में रहने वाले संतोष कुशवाहा (Santosh Kushwah) से शादी हुई थी। वह घटना के वक्त खेत में गया था। दोपहर में करीब डेढ़ बजे वापस लौटा तो उसकी आठ महीने ​की बच्ची रो रही थी। उसने दरवाजा खटखटाया परंतु उसकी पत्नी नहीं बोली। उसने टिन से ढके घर के ऊपर चढ़कर देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी थी। घर के दरवाजे को सब्बल और घन से तोड़ा। परवलिया सड़क पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। जिसमें मायके पक्ष के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पत्नी से बात करने वालों को पति ने टोका तो छुरियां मारी
Don`t copy text!