Bhopal News: महिला वकील को भेजे अश्लील संदेश

Share

Bhopal News: पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, कॉल डिटेल से निकलेंगे राज, धमकाने की वजह पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिला वकील की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह प्रकरण भोपाल शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल निकाल रही है। फिलहाल पीछा करने और अश्लील मैसेज भेजने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पीड़िता का नंबर कैसे पहुंचा यह जांच का विषय

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले दस दिनों से गंदे मैसेज भेजकर महिला को परेशान कर रहा था। पीड़िता की उम्र 35 साल है और वह जिला अदालत में विधि क्षेत्र में काम करती है। उसने पुलिस को एक नंबर दिया है। ट्रू कॉलर पर उसका नाम रफीक शेख (Rafiq Shaikh) सामने आया है। मामले की जांच एसआई आद्रियान भगत (SI AadriyanBhagat) कर रही हैं। पुलिस ने फिलहाल 98/24 धारा 354—घ—1आईआई (फोन करके पीछा करके परेशान करना)। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बावजूद वह लंबे समय से मैसेज भेज रहा था। पीड़िता कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी 2020 से लगातार उसे परेशान कर रहा है। पुलिस घटना को लेकर वास्तविकता की जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी की मौत से दुखी वृद्ध ने की खुदकुशी
Don`t copy text!