Bhopal News: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Share

Bhopal News: तरावली मंदिर के दर्शन कर पति के साथ घर लौट रही थी महिला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क हादसे में एक महिला की मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई है। वह पति के साथ तरावली मंदिर दर्शन करने गई थी। वहां से लौटते वक्त कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। यह घटना भोपाल शहर (Bhopal News) के देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग के बाद कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अंधेरा होने के कारण नहीं देख सके नंबर

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 06 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे भूरी पठार जोड़ पर हुई थी। यहां एक बाइक को कार सवार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। जख्मी को बैरसिया स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां महिला की मौत हो गई। जिसके बाद पति विनोद जाटव (Vinod Jatav) ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका ज्योति जाटव (Jyoti Jatav) है जिसकी उम्र 23 साल है। उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। पति—पत्नी बैरसिया स्थित घाघर चबूतराकलां के रहने वाले हैं। विनोद जाटव और उसकी पत्नी ज्योति जाटव बाइक से तरावली मंदिर रविवार सुबह लगभग 10 बजे निकले थे। बैरसिया पुलिस मर्ग 09/22 दर्ज किया था। जिसकी जांच के बाद 82/22 धारा 279/337/304(ए) (लापरवाही से वाहन चलाकर, दुर्घटना में जख्मी और दुर्घटना में मौत) का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी वाहन फिलहाल अज्ञात कार का चालक है।
यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: मोबाइल छीनकर भागे लुटेरे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!