उपचुनाव : परिणाम से पहले ही मैजिक नंबर जुटाने की कवायद

Share

भाजपा कार्यालय पहुंचे बसपा, बागी और निर्दलीय विधायक

MP By Election
भोपाल में प्रदेश भाजपा मुख्यालय

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP MP) ने उपचुनाव (MP By Election) के परिणाम से पहले ही मैजिक नंबर तक पहुंचने की कवायद शुरु कर दी है। सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 7 विधायकों के समर्थन की कोशिशें की जा रही है। इन विधायकों में 4 निर्दलीय, 2 बसपा और 1 सपा का विधायक शामिल है। आज बसपा विधायक संजीव सिंह, निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। बंद कमरे में मंत्री भूपेंद्र सिंह (Minister Bhupendra Singh) और अन्य नेताओं से इन विधायकों ने लंबी चर्चा की। जिसके बाद से एक बार फिर सियासी हड़कंप मच गया है। वहीं मीडिया से मुखातिब हुए भूपेंद्र सिंह ने इन मुलाकातों को सामान्य बताया है।

रिस्क नहीं लेना चाहती भाजपा !

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। लिहाजा बी-प्लान पर तैयारी कर रही है। यहीं वजह है कि परिणाम से पहले सरकार बचाने की तैयारी शुरु कर दी गई है। मौजूदा समय में भाजपा के 107 विधायक है। मैजिक नंबर 115 तक पहुंचने के लिए उसे 8 विधायकों की जरूरत है। लिहाजा अगर अन्य दल और निर्दलीय 7 विधायकों को साधने में भाजपा कामयाब रही तो उसकी संख्या 114 तक पहुंच जाएगी। ऐसे में एक विधायक भी जीतता है कि सरकार बनी रहेगी।

बागी को भी भरोसे में लिया !

भाजपा अपने विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कौल को लेकर पूरी तरह कंफर्ट जोन में नहीं रहती। इन दोनों विधायकों की नजदीकियां कमलनाथ से भी है। लिहाजा इन्हें भी संतुष्ट करने की कोशिश की जा रही है। आज नारायण त्रिपाठी भी भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। जिसे इसी कवायद का हिस्सा माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Controversial Comment : नेता प्रतिपक्ष ने प्रत्याशी को कहा पाकिस्तान का प्रतिनिधि, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि भाजपा को उपचुनाव में अपनी हार दिखने लगी है। सभी 28 सीटों पर भाजपा हार रही है। लिहाजा दोबारा खरीद फरोख्त और सौदेबाजी का खेल शुरु कर दिया गया है। कई विधायकों को तरह-तरह के प्रलोभन दिए जा रहे है। कमलनाथ ने कहा कि फिर से मध्यप्रदेश को कलंकित करने की कोशिश की जा रही है।

सुनिए क्या कहा कमलनाथ ने

YouTube video

यह भी पढ़ेंः दिग्विजय सिंह ने संघ की साख पर उठाए सवाल, संघ प्रमुख से किया ये अनुरोध

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!