दिग्विजय सिंह ने संघ की साख पर उठाए सवाल, नरोत्तम बोले 10 को पता चल जाएगा

Share

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल

Digvijaya Singh
कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता करते दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) से अनुरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीते कुछ सालों से मोहन भागवत का कई बार भोपाल आऩा जाना हुआ है। दुख है कि संघ और भाजपा जिस चाल, चरित्र और चेहरे की बात करती आई है, उस पर सवाल खड़े हो रहे है। दिग्विजय ने आगे कहा कि शुरु से संघ के प्रचारकों चाल, चरित्र पर बात करता आया है। लेकिन अब मौजूदा संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं में ये नहीं दिखता। बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के भोपाल दौरे पर हैं।

अटल जी वाली पीढ़ी चली गई

अटल बिहारी वाजपेयी और कुशाभाऊ की पीढ़ी चली गई है। आज के भाजपा के नेता सिर्फ पैसा कमाने, अवैध कारोबार करने में माहिर हो गए है। दिग्विजय ने भागवत से अनुरोध करते हुए कहा कि वें संगठन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के मोरल केरेक्टर पर भी ध्यान दें।दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा का पलटवार सामने आया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि किसकी साख गिरी है। 10 नवंबर को पता चल जाएगा। उपचुनाव के परिणाम बता देंगे।

चुनाव आयोग पर सवाल

दिग्विजय ने कहा कि दुख इस बात का है कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग को संवेदनशील मतदान केंद्रो की सूचि दी थी। सुमावली और मेहगांव के संवेदनशील बूथों की सूची दी गई थी। चुनाव प्रभावित करने वाले पुलिस अधिकारियों की नामजद सूची दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद सुमावली में दिनभर गोली चलती रही। महिलाओं और गरीबों को वोट नहीं डालने दिया गया। लोगों ने सुमावली थाने का घेराव किया। लेकिन इसके बावजूद भी आयोग ने संज्ञान नहीं लिया। दिग्विजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि कलेक्टर और एसपी असफल रहे। दुख है कि केंद्रीय चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक ने भी कोई विशेष नियंत्रण नहीं रख पाए। केंद्रीय चुनाव आयुक्त को इन घटनाओं के लिए लोगों की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्कार्पियो की टक्कर से मौत

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ शिवराज सरकार की कार्रवाई, कॉलेज-स्कूल तोड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!