Bhopal Crime News: बूढ़ी महिला पर दो महिलाओं ने लगाया यह संगीन आरोप

Share

Bhopal Crime News: पति को बहकाने का आरोप लगाकर वृद्धा से की गई मारपीट

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामाने आया है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। यहां थाने में दो औरतों ने जमकर हंगामा भी किया। महिलाओं ने एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला से मारपीट की थी। महिलाओं का आरोप था कि उसके कहने पर पति चलता है। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली है।

पति का हो चुका है देहांत

गौतम नगर थाना पुलिस ने बताया राम प्यारी (Ram Pyari) पति स्वर्गीय विजय दुबे उम्र 90 साल ने शुक्रवार शाम पांच बजे दो महिलाओं के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गुड्डी उर्फ गायत्री और मिन्नी उर्फ मीना के खिलाफ धारा 294/323/34 (गाली देने, मारपीट करने और एक से अधिक आरोपी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया राम प्यारी के पति का कुछ साल पहले ही स्वर्गवास हो गया है। तब से महिला अटल अयूब नगर इलाके में रहती है। महिला घर—घर मांगकर गुजर—बसर करती है। उसके पड़ोस में दोनों आरोपी महिलाएं रहती है। शुक्रवार दोपहर महिला घर के बाहर बैठी थी।

यह भी पढ़ें: इस वर्दीधारी अफसर के रौब में न आना, आपकी जेब को पड़ सकता है भारी

महिला के चरित्र पर शक

तभी आरोपी दोनों महिलाएं उसके पास आई और बोली। पुलिस ने बताया दोनों महिलाएं आते ही वृद्धा से बोली हमारे पति को उसके घर में क्यों रखा है। इन आरोपों का वृद्धा ने विरोध किया। दोनों महिलाएं उसके चरित्र को लेकर लांछन लगाने लगी। गाली देने के साथ आरोपी महिलाएं उससे झूम गई। झूमाझटकी में वृद्ध को गंभीर चोट आई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft News: भाई—भाभी के बीच आ गया कबाड़ी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!