Bhopal Suspicious Death: रात में आइसक्रीम खाई, सुबह मिली लाश

Share

Bhopal Suspicious Death: तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal Suspicious Death
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhopal Suspicious Death) हो गई। तीनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। जिन व्यक्तियों की मौत हुई उनमें से एक व्यक्ति रात में आइसक्रीम खाकर सोया था। दूसरे दिन उसका शव बरामद हुआ। इधर, एक व्यक्ति का रेल्वे पटरी पर शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

अनुकंपा नौकरी थी

तलैया थाना पुलिस ने बताया अमरचंद गौर (Amarchand Gour) पिता स्वर्गीय परमलाल उम्र 45 साल की मौत की सूचना पुलिस को मिली है। जांच अधिकारी एएसआई आरएस राजपूत (ASI RS Rajput) ने बताया अमरचंद मूलत: जबलपुर (Jabalpur) का रहने वाला था। वह नवाब मंजिल केवड़े का बाग में किराए से रहता था। शादी के बाद उसके दो बच्चे है। अमरचंद के पिता निर्वाचन सदन में नौकरी करते थे। नौकरी के दौरान में ही पिता की मृत्यु हो गई थी। पिता की मौत के बाद अमरचंद उसी दफ्तर में प्यून के पद पर कार्यरत था। अमरचंद शराब पीने का आदी था। लॉक डाउन में बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। इसी कारण दोनों बच्चों को लेकर पत्नी जबलपुर चली गई थी।

यह भी पढ़ें: इस खाकी वर्दी वाले अफसर के झांसे में न आना, भोपाल के इन इलाकों के लोग हुए परेशान, जानिए क्यों

नशे का था आदी

जांच अधिकारी ने बताया अमरचंद शराब का आदी था। वह नौकरी पर भी शराब के नशे में पहुंचता था। रात पड़ोसियों ने उसे कमरे में साढ़े आठ बजे आइसक्रीम खाते देखा था। दूसरे दिन जब वह घर से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक घर पहुंचा था। तब उसने उसे मृत हालत में देखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी। अमरचंद के कमरे से 25—30 खाली शराब के क्वार्टर और खाने के पैकेट मिले है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, पुल बोगदा रेल्वे लाईन पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ऐशबाग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आरकेडीएफ कॉलेज कैंपस में फांसी लगाई 

चक्कर आने के कारण कराया भर्ती

Bhopal Suspicious Death
सांकेतिक चित्र

बजरिया थाना पुलिस ने बताया दिनेश सरगैया (Dinesh Sargaiya) पिता छोटेलाल उम्र 42 साल निवासी चांदबड़ इलाके का रहने वाला था। दिनेश मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह छह बजे अचानक दिनेश बेसुध होकर घर में गिर गया था। परिजन उसे आरआर अस्पताल (RR Hospital) में ले गए थे। जहां शाम साढ़े छह बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, लाल सिंह (Lal Singh) पिता हजारी लाल उम्र 40 साल निवासी नेहरू नगर का रहने वाला था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब भी। मां उसको हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए ले गई थी। इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर एक बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!