Bhopal Molestation Case: इंजीनियरिंग छात्रा से पार्क में मारपीट

Share

Bhopal Molestation Case: भाई के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी घटना

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। इंजीनियरिंग छात्रा से मारपीट (Bhopal Molestation Case) का मामला सामने आया है। हादसा मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। इधर, 18 साल की लड़की से पड़ोस में रहने वाले मनचले ने छेड़छाड़ की है। दोनों मामलों में पुलिस ने मनचलों के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं का मुकदमा दर्ज किया है। छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भाई के साथ थी छात्रा

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया 21 वर्षीय पीड़िता ऐशबाग क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। रोज उसके भाई के साथ 80 फीट रोड़ पर मॉर्निंग वॉक करने जाती है। पिछले कुछ दिनों से आरोपी जितेंद्र साहू (Jitendra Sahu) उसका पीछा कर रहा था। सोमवार को घटना वाली सुबह 6:30 बजे वह उसके भाई के साथ वॉक पर गई थी। तभी पीछा करते हुए आरोपी जितेंद्र साहू भी वहां आया। पीड़िता ने जितेंद्र साहू को रोक लिया। उससे पूछताछ की गई तो वह गाली—गलौज करने लगा। पुलिस ने धारा 354घ/294/323/506 (छेड़छाड़, गाली—गलौज, मारपीट और धमकी) का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पड़ोसी कर रहा परेशान

छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कल्याण नगर निवासी 18 वर्षीय युवती ने सोमवार दोपहर एक बजे रोहित परिहार (Rohit Parihar) के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता कक्षा 10वीं की छात्रा है। आरोपी रोहित परिहार उसकी ही कॉलोनी में रहता है। वह पिछले सात—आठ महीनों से उसको दोस्ती करने के लिए परेशान कर रहा है। घटना रविवार सुबह की थी। उस वक्त मम्मी—पापा नहीं थे। सुबह ग्यारह बजे पीड़िता घर से बाहर थी। छात्रा ने बात करने से मना किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा। परिजनों के आने पर आप बीती उसने बताई। पुलिस ने धारा 354घ/294/506 (छेड़छाड़, गाली—गलौज और धमकाने) का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लापता युवक की रेलवे पटरी पर मिली लाश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!