Bhopal Theft Case: मायके में रात गुजारी, चोरों ने उठा लिया फायदा

Share

Bhopal Theft Case: सोने—चांदी के जेवरात समेत हजारों रुपए का माल चोरी

Bhopal Theft Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीमार मां की तीमारदारी के लिए मायके गई महिला के घर को चोरों ने निशाना (Bhopal Theft Case) बनाया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। बदमाशों ने रातों—रात सोने—चांदी के जेवरात हजारों रुपए का माल गायब कर दिया। चोर सोने—चांदी के जेवरात नगदी चुरा ले गए।इधर, एक आॅफिस से चोर सामान ले गए हैं।

फोन पर मिली जानकारी

टीलाजमालपुरा थाना पुलिस ने बताया रजिया बी पति अब्दुल जमील खान उम्र 34 साल निवासी कांग्रेस नगर की रहने वाली है। रजिया ने बताया पिछले तीन—चार दिनों से उसकी मां की तबीयत नाजुक बनी हुई थी। रविवार को पति की छुट्टी भी थी। इसलिए पूरा परिवार घर में ताला लगाकर नवाब कॉलोनी निशातपुरा चला गया। वहां रजिया बी (Rajiya Bi) का मायका है। मां की हालत देखने के बाद रजिया बी रात वहीं रूक गई। दूसरे दिन दोपहर में लगभग एक बजे रिश्तेदार शमीम ने फोन करके चोरी की खबर दी थी।

हजारों का माल गायब

रजिया ने बताया वह घर वापस आई तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। उसमें रखा सामान फर्श पर बिखरा मिला। चोर सोने—चांदी जेवरात नगदी समेत अन्य माल ले गए। जिसकी कीमत पुलिस ने 30 हजार रुपए बताई है। पुलिस ने सोमवार दोपहर चार बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है। इधर, जहांगीराबाद सेंटर पाइंट पर समाचार आॅफिस में लगा एसी का बाहरी हिस्सा चोरी हुआ है। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने 379 (खुले स्थान से चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कचरे के ढ़ेर से निकला मृत शिशु का शव

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!