Bhopal News: गांव के हैंडपंप में विवाहिता के साथ अभद्रता

Share

Bhopal News: पति विरोध करने पहुंचा तो मनचले ने उसको पीटा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गांव में स्थित सार्वजनिक नलकूप में महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के पति को जब वारदात की जानकारी लगी तो वह विरोध करने पहुंचा। वहां आरोपी ने रंगदारी दिखाते हुए पति को ही पीट दिया। जिसके बाद प्रकरण पुलिस थाने पहुंचा था।

हैंडपंप में यह की थी हरकत

नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार यह विवाद 17 मार्च की शाम चार बजे से शुरु हुआ था। गांव के नलकूप में तीन महिलाएं पानी भरने पहुंची थी। पानी भरने के लिए एक महिला हैंडपंप चला रही थी। जबकि दूसरी बाल्टियां भर—भरकर तीसरी महिला को दे रही थी। बाल्टियां दे रही महिला झुककर ऐसा काम कर रही थी। जिसको वहां सामने बैठे आरोपी हेमराज, धर्मेंद्र और रतिराम खड़े होकर बुरी नजर से देख रहे थे। ऐसा करते हुए दूसरी महिला ने देख लिया। उसने विरोध जताया तो वह अभद्रता करने लगे। यह बात महिलाओं ने अपने पति को बताई। जिसके बाद एक पीड़िता का पति उनके पास विरोध करने चला गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद यह घटना पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 74/24 धारा 354/294/323/506/34 (छेड़छाड़, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 18 मार्च की दोपहर सवा तीन बजे दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एसआई उमेश यादव (SI Umesh Yadav) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मानसरोवर डेंटल अस्पताल में हुआ हादसा
Don`t copy text!