Bhopal News: तीन जगहों पर चोरी की वारदातें

Share

Bhopal News: शादी समारोह में फिर चोरी की वारदात, दो मामलों में कीमतों का अभी नहीं हुआ खुलासा

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में इन दिनों कई मैरिज गार्डन में शादियां हो रही है। इनमें सूट—बूट पहनकर शातिर चोर भी घुस जा रहे हैं। ऐसा ही फिर एक नया मामला शाहपुरा पुलिस थाना ने दर्ज किया है। इसके अलावा दो अन्य जगहों पर चोरी की वारदातें (Bhopal Theft Case) हुई है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमतों का अभी खुलासा नहीं किया है।

नौकर ने दी थी जानकारी

गाधी नगर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम लगभग साढ़े छह बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) की एफआईआर दर्ज की है। शिकायत मोहम्मद आरिफ खान पिता मोहम्मद सलीम खान उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया वह ऐशबाग स्थित अहमद अली कॉलोनी में रहता है। उसकी ग्राम बड़वाई में सीमेंट के ब्लॉक बनाने का कारखाना है। उन्हें कर्मचारी राम सिंह लोधी (Ram Singh Lodhi) ने कारखाने में चोरी होने की जानकारी दी थी। चोर टीवी, कैमरा, डीवीआर, इनवर्टर, बेट्री समेत अन्य सामान ले गए। चोरी गए सामान ​की कीमत पुलिस ने 30 हजार रूपए बताई है। इधर, कटारा हिल्स थाना पुलिन ने मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत शत्रुघ्न प्रसाद सिंह पिता स्वर्गीय राम नारायण सिंह उम्र 65 साल ने दर्ज कराई है। वह सरकारी विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है। घटना के वक्त वह परिवार के साथ देवास गए थे।

संपत्ति और उसकी कीमतों का नहीं किया खुलासा

देवास से वापस आने पर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह को घर का ताला टूटा मिला। चोरी गए सामान की जानकारी अभी उन्होंने पुलिस को नहीं दी है। उधर, शाहपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक बजे धारा 379 (खुले स्थान से चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत अशोक कुमार शर्मा (Ashok Kumar Sharma) ने कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया वह कोलार स्थित सवधर्म कॉलोनी में रहते है। उनकी बेटी की शादी थी। शादी के लिए परिवार ने आकृति गार्डन बुक किया था। उसी दौरान स्टैज पर रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में सोने की झुमकी, चांदी की पायल और नगदी थी। जिसकी कीमत अशोक कुमार शर्मा ने पुलिस को अभी नहीं बताई है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के एक बिल्डर पर पूरा सिस्टम मेहरबान है, जबकि उसके खिलाफ सवा एक सौ लोगों ने खोल रखा है मोर्चा

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सेल्समेन को पीटा 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal RTO News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!