Bhopal News: कलेक्ट्रेट कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत

Share

Bhopal News: खजूरी और ईटखेड़ी इलाके में हुई सड़क दुर्घटनाओं में मौत

Bhopal News
ईटखेड़ी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में हुई अलग—अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह सड़क हादसे ईटखेड़ी और खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हुए हैं। एक हादसे मेंं कलेक्ट्रेट में तैनात एक कर्मचारी की मौत (Bhopal Road Accident Case) हुई है। दोनों मामलों में मृत व्यक्तियों के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

खेत जाते समय हुआ था हादसा

ईटखेड़ी थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर मुकाती ने मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एक वृद्ध के मौत की सूचना दी थी। ईटखेड़ी पुलिस मर्ग 39/21 दर्ज कर जांच कर रही है। इस मामले की जांच एसआई मकरंद पाण्डे (SI Makrant Pandey) कर रहे है। हादसे में मृत लांबाखेड़ा निवासी भैयालाल नामदेव पिता जगन्नाथ नामदेव उम्र 65 साल है। वह कलेक्ट्रेट ऑफिस में बाबू थे। घटना वाले दिन भैयालाल नामदेव (Bhaiyalal Namdev) खेत पर बंधी गाय देखने जा रहे थे। लांबाखेड़ा स्थित स्टार पेट्रोल पम्प के सामने एक बाइक ने आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। बाइक वाले ने उनके दाहिने पैर में टक्कर मारी थी। जिससे वह मौके पर ही गिर गए। आरोपी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने 108 की मदद से भैयालाल नामदेव को हमीदिया अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है।

ऐसा लोगों ने बताया था

इधर, खजूरी थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर गौरव ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना मंगलवार—बुधवार की दरमियानी रात लगभग एक बजे दी थी। मामले की जांच करने थाने से एएसआई शेर सिंह रवाना हुए थे। हादसे में शुभम सिसोदिया पिता मिलन सिसोदिया उम्र 35 साल की मौत हुई है। वह सिहोर जिले का रहने वाला था। शुभम सिसोदिया मजदूरी करता था। मंगलवार रात वह बाइक से सिहोर से भोपाल आ रहा था। बकानिया मोड़ पर सड़क दुर्घटना में वह जख्मी हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया है कि उसको ट्रैक्टर ने टक्कर मारी थी। उसे 108 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल भेजा था। खजूरी पुलिस मर्ग 37/21 दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ब्रेकअप से नाराज एक्स ब्यॉयफ्रेंड ने दी ध​मकियां

यह भी पढ़ें: भोपाल के एक बिल्डर पर पूरा सिस्टम मेहरबान है, जबकि उसके खिलाफ सवा एक सौ लोगों ने खोल रखा है मोर्चा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal RTO News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!