Bhopal News: स्कूल लाइफ के फ्रेड ने लूटी आबरु

Share

Bhopal News: मंत्री के यहां तैनात कर्मचारी की बहन से बलात्कार, पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश के एक मंत्री के यहां तैनात कर्मचारी की बहन के साथ बलात्कार (Bhopal Rape Case) का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) के निशातपुरा थान क्षेत्र की है। जिस महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज हुआ है, उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज थी। यह गुमशुदगी उसके पति ने ही दर्ज कराई थी। इस मामले का आरोपी पीड़िता के स्कूल लाइफ में फ्रेंड था। इस कहानी में कई तरह के ट्विस्ट भी है। जिनकी पुलिस पड़ताल कर रही है।

दी थी पति और बच्चों को मारने धमकी

निशातपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार शाम लगभग साढ़े चार बजे बलात्कार की एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में आरोपी शेख मेहताब है। उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। उसके खिलाफ 450/376/506/376—2एन (घर में घुसना, बलात्कार, धमकाना और कई बार बलात्कार) का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत 29 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया उसकी शादी को नौ साल हो चुके है। उसके दो बच्चे भी है। पति फर्नीचर का काम करता है। आरोपी को पीड़िता स्कूल के समय से जानती है। कुछ समय पहले आरोपी से दोबारा मुलाकात हो गई। दोनों एक—दूसरे ने नबंर ले लिए। आरोपी शेख मेहताब (Shekh Mehtab) पीड़िता से फोन पर बात करने लगा। वह उससे मिलने घर आता था। उसने पीड़िता को धमकाकर उसके साथ बलात्कार (Married Woman Rape Case) किया। उसके बाद मौका मिलने पर आरोपी पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम करता रहा।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, जिंदा दफनाने की कोशिश

थाने में दर्ज थी गुमशुदगी

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले पति—पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसमें पति ने पत्नी को घर से बेदखल कर दिया था। उस वक्त आरोपी ने उसको अपने घर में पनाह दी थी। तब उसने कहा था कि वह उससे शादी करेगा। हालां​कि घर से निकालने के बाद पति ने ही सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे प​त्नी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। निशातपुरा पुलिस ने 231/21 गुम इंसान कायम किया। आरोपी ने डेढ़ महीने पहले ही शादी की है। शादी के बाद उसने अपने साथ रखने से मना (Woman Crime News) कर दिया। जिसके बाद पीड़िता मायके पहुंची और भाईयों को सारी बात बताई। उसका एक भाई मंत्री के यहां काम करता है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के एक बिल्डर पर पूरा सिस्टम मेहरबान है, जबकि उसके खिलाफ सवा एक सौ लोगों ने खोल रखा है मोर्चा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!