Bhopal News: कोर्ट फैसले से नाराज एक ही परिवार के दो गुटों में विवाद 

Share

Bhopal News: हाथापाई के दौरान नुकीली वस्तु पेट में लगने से हुआ गंभीर जख्मी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। संपत्ति विवाद को लेकर कोर्ट के फैसला आया। जिसके साथ संपत्ति विवाद था वह उसी मकान की चाबी लेने चला गया। जिस कारण हुए विवाद में हमला किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। तत्काल में कहासुनी चाबी मांगने को लेकर शुरु हुई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को लेकर पड़ताल शुरु कर दी है।

इस कारण चल रहा था केस

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार घटना साजिदा नगर में हुई थी। यह विवाद 18 मार्च की दोपहर लगभग सवा तीन बजे हुआ। पीड़ित कन्हैया लाल बाथम (Kanhaiyalal Batham) है। उसने बताया कि वह अपने घर आया था। घर पर ताला लगा था। इस कारण वह रिश्तेदार और मामले के आरोपी प्रकाश कीर (Prakash Keer) के पास चाबी मांगने चला गया। उसे लगा कि चाबी प्रकाश कीर को दी होगी। उसने चाबी देने से इंकार करते हुए अभद्र गाली दे दी। यहां से शुरु हुआ विवाद तो आरोपी प्रकाश कीर ने कन्हैया लाल बाथम के पेट में नुकीली चीज से वार कर दिया। पुलिस ने 162/24 धारा 294/323/324 (गाली—गलौज, मारपीट और धारदार हथियार से हमले का प्रकरण) 18 मार्च की रात लगभग साढ़े आठ बजे दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई शोभाराम साहू (ASI Shobharam Sahu) कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़ित के बीच पहले घर के कब्जे को लेकर विवाद था। जिसका फैसला उसी दिन आरोपी प्रकाश कीर के पक्ष में आया था। मकान किसी हिरिया बाई का था जिनका निधन हो चुका है। हिरिया बाई (Hiriya Bai) की बड़ी बेटी का प्रकाश कीर बेटा है। कन्हैया लाल बाथम उसका छोटा दामाद है। वह सास के मकान में ही रहता था। फैसले के बाद भी वह उस मकान में रहना चाहता था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: फीस और पढ़ाई की चिंता में फंदे पर झूली छात्रा
Don`t copy text!