Bhopal News: ननदोई से तंग पीड़िता ने पुलिस से मांगी मदद 

Share

Bhopal News: तीन महीने पहले की थी ऐसी घटना जिसको नजर अंदाज करने पर आरोपी मनचले के हो गए थे हौसले बुलंद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी इलाके की है। वारदात की शुरुआत तीन महीने पहले हुई थी। उस वक्त आरोपी ने पीड़िता को बुरे इरादे से टच किया था। तब यह बात उसने नजर अंदाज कर दी थी। जिसके बाद आरोपी का साहस बढ़ गया। अब वह पीड़िता को परेशान करने लगा। पुलिस ने आरोपी ननदोई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सीहोर जिले में रहता है आरोपी

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 39 साल है। वह खजूरी इलाके में रहती है। उसने पुलिस थाने में 6 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ननदोई है। वह तीन महीने पहले पीड़िता के घर आया था। उस दौरान उसने पीड़िता के साथ गंदी हरकत की थी। तब उसने चूक मानकर उसे संभलने का मौका दिया। लेकिन, आरोपी ने उसको पीड़िता की मौन सहमति मानकर फोन लगाकर परेशान करना चालू कर दिया। वह फोन लगाकर एक ही बात करता था। जिससे तंग आकर उसने यह बात पति को बताई। जिसके बाद उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का निर्णय लिया गया। इस मामले की जांच एएसआई उर्मिला यादव (ASI Urmila Yadav) कर रही हैं। पुलिस ने 149/24 धारा 354—क/506 (पीछा करके परेशान करना और धमकाने का प्रकरण दर्ज) कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   पत्नी का गला रेता, पति का सिर भारी चीज से फोड़ा
Don`t copy text!