Bhopal News: वृद्ध ने उम्र की मर्यादाएं लांघकर किया ऐसा कांड

Share

Bhopal News: ग्यारह साल की बच्ची ने अपनी मां को बताई कहानी तो वह उसे लेकर सीधे थाने पहुंची

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। वृद्ध ने अपनी उम्र की सारी मर्यादाएं लाघं दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके की है। जिसकी रिपोर्ट शहर के महिला थाने में दर्ज की गई है। पीड़ित ग्यारह साल की बच्ची है जिसकी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ने नाबालिग के नाजुक अंगों को बुरी तरह से स्पर्श किया था।

एफआईआर की भनक लगते ही भागा आरोपी

महिला थाने में इसकी रिपोर्ट 17 नवंबर की शाम लगभग साढ़े चार बजे दर्ज कराई। पीडिता की उम्र 11 साल 11 महीने है। आरोपी बदर पासा (Badar Pasa) है जिसकी उम्र 60 साल है। वह जहांगीराबाद (Jahangirabad) इलाके में रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ 363/23 धारा 354/354(ध)/354(क)1आई/9एम/10/11आई व्ही/12 (छेड़छाड़, बुरी नीयत से छूना और पोक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई मंजूलता अहिरवार (SI Manjulata Ahirwar) कर रही है। पीड़िता की 40 वर्षीय मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्ची स्कूल में पढ़ाई करती है। वह शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बदर पासा ने उसे अपने पास बुलाया। उसके गाल पर किस किया। फिर उसके शरीर के नाजुक अंगों को गलत तरीके से छुआ। यह बात बच्ची ने रोते—रोते परिजनों को बताई थी। इस मामले का आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी को घर से निकालने के बाद फांसी पर झूला पति

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!