Bhopal Cop News: एएसआई की हुई मौत

Share

Bhopal Cop News: चुनाव ड्यूटी से छूटने के बाद घर जाकर सोए अधिकारी ने नहीं खोली अपनी आंखें, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चुनाव ड्यूटी में तैनात एक पुलिस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। उनकी चुनाव में ड्यूटी भी लगी थी। जिसके बाद वे अपने घर पर सोने गए थे। उसके बाद उन्होंने अपनी आंखें नहीं खोली। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मौत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया जा सकता है।

इन थानों में दी थी सेवाएं

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार वे टीटी नगर (TT Nagar) थाने में तैनात थे। उन्होंने चुनाव में सेक्टर प्रभारी बनाया गया था। वे मतदान के बाद अगले दिन 18 नवंबर को सोने गए थे। अगले दिन सुबह फिर वह नहीं उठ सके। उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कमला नगर निरुपमा पांडे (TI Nirupama Pandey) ने बताया कमलेश सिंह (ASI Kamlesh Singh) पिता स्वर्गीय जालम सिंह उम्र 53 साल की मौत हुई है। वे नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन (Police Line) में रहते थे। हालांकि वे विदिशा जिले के ग्राम राजौदा के रहने वाले थे। कमलेश सिंह एएसआई थे। उन्हें बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) ले जाया गया था। बंसल अस्पताल से डॉक्टर ने इस बारे में जानकारी दी थी। कमला नगर पुलिस मर्ग 48/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कमलेश सिंह की अधिकांश सेवाएं भोपाल डीआरपी लाइन, रातीबड़, एमपी नगर और टीला जमालपुरा थाना में रहीं।

यह भी पढ़ें:   Sadhvi Pragya Thakur News: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फिर हैकर ने भेजा संदेश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!