Bhopal Molestation Case: लड़की छेड़कर भाग रहे अधेड़ों को पुलिस ने दबोचा

Share

Bhopal Molestation Case: भीड़ देखकर पुलिस को हुआ था शक, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Bhopal Molestation Case
The Display

भोपाल। लड़की छेड़कर भाग रहे दो अधेड़ों को पुलिस ने दबोच लिया। दूर से घटना स्थल पर भीड़ देखकर पुलिस को शक हुआ था। इसलिए दोनों युवकों को पुलिस ने दबोचकर भीड़ के पास लेकर पहुंची थी। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation Case) के बागसेवनिया इलाके का हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय पेश कर दिया है।

प्रायवेट कॉलेज में पढ़ती है युवती

बागसेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय पीड़ित युवती ने सोमवार रात साढ़े नौ बजे उसके साथ हुई छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने संतोष साहू उम्र 46 साल और सुरेंद्र सिंह उम्र 53 साल को इस मामले में आरोपी बनाया हैं। दोनों आरोपी अशोका गार्डन इलाके के रहने वाले है। संतोष साहू (Santosh Sahu) चाय नाश्ते का ठेला लगाता हैं। जबकि सुरेंद्र सिंह पेशे से मैकेनिक हैं। जांच अधिकारी एसआई गोसिया सिद्दीकी (SI Gosiya Siddiqui) ने बताया युवती भोपाल में किराए का कमरा लेकर अकेली रहती है। युवती प्रायवेट कॉलेज की पढ़ाई कर रही हैं। सोमवार रात करीब साढे आठ बजे युवती उसकी दोस्त के साथ स्कूटी से कटारा हिल्स होते हुए एमपी नगर जा रही थी। स्कूटी उसकी सहेली चला रही थी। आरोपी पीछे से आए जो बाइक पर सवार थे।

अश्लील इशारे करके भाग रहे थे

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

जांच अधिकारी ने बताया चलती बाइक में पीछे बैठे व्यक्ति ने पीड़िता का पैर बुरी नीयत ने टच किया था। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसको अश्लील इशारा भी किया। युवतियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मदद के लिए लोग पहुंचे तभी सामने से पुलिस आ रही थी। पुलिस को शक हुआ और दोनों आरोपियों का पीछा करते हुए उन्हें दबोचकर भीड़ के पास लाई। यहां पीड़ित ने अपने साथ हुई आप—बीती बताई। जिसके बाद आरोपियों को लेकर पुलिस थाने पहुंच गई।

यह भी पढ़ें:   MP Kidnapping & Murder Case: दो साल की बच्ची को अगवा कर हत्या

यह भी पढ़ें: कोरोना के बाद लॉक डाउन का भोपाल के इस व्यक्ति पर पड़ा असर, लेकिन फायदा कोई दूसरा ले गया
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!