Bhopal News: दोस्ती करके रिकॉर्ड कर लिए थे अश्लील वीडियो

Share

Bhopal News: इंस्टाग्राम आईडी की टाइम लाइन में पोस्ट कर दिए थे नाबालिग के आपत्तिजनक वीडियो

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) क्राइम ब्रांच की है। यहां एक युवक जिसकी उम्र 28 साल है उसको गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने से आधी उम्र की नाबालिग का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने उस वीडियो को इंस्टाग्राम के जरिए अपलोड करके वायरल भी कर दिया।

सायबर क्राइम ने भेजा था केस

क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने 26 मई की रात लगभग आठ बजे छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि क्राइम ब्रांच इस तरह के मुकदमे दर्ज नहीं होते हैं। लेकिन, उसके पीछे की भी कहानी है। इस मामले में पुलिस ने धारा 354क/66सी/67ए/ 67बी/11/12 (छेड़छाड़, सूचना प्रोद्योगिकी कानून के अलावा पॉक्सो एक्ट) के तहत केस दर्ज किया है। घटना के संबंध में सबसे पहले सायबर क्राइम में 20 मई को शिकायत हुई थी। इस मामले का आरोपी कोलारी निवासी संदीप अहिरवार (Sandip Ahirwar) है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच क्राइम ब्रांच में तैनात एसआई कविता उईके (SI Kavita Uike) कर रही है।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

अश्लील वीडियो वायरल किए

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

सायबर क्राइम डीएसपी नीतू सिंह ठाकुर (DSP Neetu Singh Thakur) ने बताया कि पीड़िता 14 वर्षीय नाबालिग है। आरोपी संदीप अहिरवार से इंस्टाग्राम में चैटिंग होती थी। फिर व्हाट्स एप पर भी कॉलिंग होने लगी। आरोपी ने इस कॉलिंग के दौरान नाबालिग के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। इन वीडियो को आरोपी ने पीड़िता की ही इंस्टाग्राम आईडी में पोस्ट कर दिए थे। यह बात परिवार को पता चली तो वह सायबर क्राइम में शिकायत करने पहुंचे। इसलिए पहले सायबर क्राइम ने जांच की। जिसके बाद एक्शन लेते हुए क्राइम ब्रांच थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की उम्र 28 साल है। दोनों परिवार मध्यमवर्गीय है।

यह भी पढ़ें:   गुना मामले में सोशल मीडिया पर भी घिरी सरकार, एसपी-कलेक्टर को हटाया
Don`t copy text!