Bhopal News: छेड़छाड़ करने आया आरोपी मोपेड छोड़कर भागा

Share

Bhopal News: आरोपी के खिलाफ तीन साल पहले भी दर्ज कराई थी शिकायत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक तलाकशुदा महिला से छेड़छाड़ की घटना हुई है। आरोपी अपनी मोपेड़ छोड़कर भाग गया था। उसके खिलाफ पहले भी पीड़िता ने दूसरे थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल आरोपी पुलिस को नहीं मिला है।

रिश्तेदार के यहां रहने को मजबूर

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 26—27 मई की दरमियानी रात लगभग दो बजे धारा 354 (छेड़छाड़) का केस दर्ज किया गया। शिकायत तलाकशुदा 31 वर्षीय महिला ने राकेश के खिलाफ दर्ज कराई है। उसका 11 साल पहले तलाक हुआ था। शादी इंदौर में 14 साल पहले हुई थी। वह इकलौती बेटी होने के चलते रिश्तेदारों के यहां रहती है। पीड़िता एक दुकान में नौकरी करती है। उसी कारण उसकी दूसरी दुकान में नौकरी करने वाले आरोपी राकेश (Rakesh) से पहचान हुई थी। तीन साल तक अच्छे रिश्ते थे। इसके बाद विवाद हो गया। पीड़िता ने टीटी नगर थाने में उस वक्त शिकायत भी की थी। मामला रिपोर्ट के बाद शांत हो गया।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

पुराने मामले खंगाल रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना बुधवार रात लगभग 11 बजे की है। उस वक्त पीड़िता भोजन के बाद घर के बाहर टहल रही थी। तभी रात को आरोपी राकेश आया। उसने उसका जबरिया हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर कॉलोनी के लोग बाहर निकल आए। बाहरी आदमी को देखकर उसको पकड़ने के लिए दोड़ पड़े। यह देखकर आरोपी अपनी मोपेड छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उस वक्त वह नशे की हालत में भी दिख रहा था। पुलिस का कहना है कि पुराने मामले की छानबीन के साथ—साथ आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: कांस्टेबल समेत दो व्यक्तियों ने लगाई फांसी
Don`t copy text!