Bhopal Molestation Case: नाबालिग से बोला रात में दरवाजा खुला रखना

Share

Bhopal Molestation Case: मां की पहले हो चुकी है मौत, आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Bhopal Molestation Case
                           सांकेतिक चित्र

भोपाल। बिना मां की बच्चियों पर एक व्यक्ति की बुरी (Bhopal Molestation Case) नजर थी। वह उनका फायदा उठाना चाहता था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्र की है। पीड़िता सगी दो बहने है। दोनों बहनें किसी काम से गई थी। तभी आरोपी ने गलत इरादे से बड़ी बहन को पकड़ लिया था। पीड़िता आरोपी से छूटकर भाग गई थी। तभी आरोपी ने उसकी छोटी बहन को पकड़ा और बोला वह रात में घर आएगा, वह दरवाजा खोलकर रखे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।

ऐसे हुई थी मां की मौत

गुनगा थाना पुलिस ने बताया 12 वर्षीय नाबालिग थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया उसकी मां पिछले चार—पांच साल पहले खत्म हो चुकी है। उसके पिता विकलांग है। वहीं उसकी एक छोटी बहन है। पीड़िता कक्षा आठवीं में पढ़ती है। छोटी बहन इस साल कक्षा पाचवीं में गई है। घटना वाली शाम सात बजे दोनों बच्चियां पास की दुकान से दूध लेने गई थी।

आरोपी ने छोटी बहन को जकड़ा

पीड़िता ने बताया वह दोनों दूध लेकर घर वापस आ रही थीे। तभी अचानक आरोपी महेश मेहर (Mahesh Mehar) बीच रास्ते में मिल गया था। महेश ने पहले गलत इरादे से पीड़िता को पकड़ा था। जिसके चंगुल से पीड़िता भाग निकली थी। उसके जाने के बाद आरोपी ने उसकी छोटी बहन को पकड़ लिया था। महेश ने बच्ची ने बोला वह रात को घर आएगा। वह दरवाजा खोलकर सोए। दोनों बच्चियां जब घबराती हुई घर पहुंची तो पिता को कारण बताया। पुलिस ने रात दस बजे धारा 354/354क/7/8 (छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट) का मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह—जगह दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud : छह एकड़ जमीन का दो लोगों से किया सौदा

यह भी पढ़ें: अपने अवैध संबंधों को छुपाने के लिए पति बना हुआ था जानबूझकर दहेज लोभी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!