Bhopal Crime News: बहू ने पकड़े सास के अवैध संबंध

Share

Bhopal Crime News: सास के प्रेमी ने बहू को धमकाया, ससुर के साथ थाने पहुंची महिला

Bhopal Crime News
                             सांकेतिक चित्र

भोपाल। भारतीय संस्कृति में रिश्तों का महत्व होता है। लेकिन, ग्लोबल हो रही दुनिया में रिश्ते शर्मसार कर देने वाले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) का है। यहां एक महिला को धमिकयां मिल रही थी। धमकियां देने वाला व्यक्ति उसकी सास का कथित प्रेमी है। जिसको महिला ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसकी जानकारी महिला ने ससुर को दी जिसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

किराए के मकान में रहता है परिवार

गौतम नगर थाना पुलिस ने बताया घटना रंभा नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय महिला के साथ हुई थी। पीड़िता ने रविवार रात नौ बजे आरोपी अंसार के खिलाफ फोन पर धमकाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अंसार के खिलाफ धारा 507 (फोन पर धमकी) का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया वह थाना क्षेत्र में किराए के मकान में पति, ससुर के साथ रहती है। उसी मकान में अंसार नाम का व्यक्ति भी रहता था। इस कारण वह उसको पहचानती है।

सास का अवैध संबंध

पीड़िता ने बताया जब अंसार (Ansar) इस मकान में रहता था। तब उसका उसके घर आना—जाना लगा रहता था। अंसार को उसकी सास बेहद पसंद करती थी। सास के कमरे से हंसी—ठहाकों की आवाजें सुनाई देती थी। लेकिन, पीड़िता ने इस बात पर कभी ध्यान नहीं दिया। वहीं एक दिन पति और ससुर के काम पर जाने के बाद अंसार (Bhopal Gautam Nagar News) पीछे से घर में आ गया था। दोनों कमरे में थे, तभी बहू उसकी सास के कमरे में पहुंच गई। दोनों उसे देखकर सकपका गए थे। दोनों के कपड़े अस्त—व्यस्त थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा महिला ने एसिड पीकर की खुदकुशी

प्रेमी के साथ भागी सास

पीड़िता ने बताया इस बात की खबर लगते ही उसके घर में सभी को बता दिया था। इसके बाद घर में विवाद भी हुआ था। सास झगड़ने के बाद अंसार के साथ किसी और घर में रहने चली गई थी। तभी से अंसार पीड़िता को फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहा है। उसका कहना है उसने दोनों के रिश्ते के बारे में घर में उसने क्यों बताया। अंसार बार—बार अलग—अलग नंबरों से फोन करके पीड़िता को धमका रहा है। इससे तंग आकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी से राज छुपाने के लिए पति बना हुआ था दहेज लोजी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!