Bhopal Extra Marital Affair: अपना राज छुपाने पति बना हुआ था दहेज लोभी

Share

Bhopal Extra Marital Affair: पत्नी ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal Extra Marital Affair
सांकेतिक फोटो

भोपाल। पति—पत्नी के पवित्र रिश्ते को बदनामी से बचाने के लिए एक व्यक्ति ने साजिश (Bhopal Extra Marital Affair) रची। हालांकि वह अपने इस षडयंत्र को ज्यादा दिनों तक छुपा नहीं पाया। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। पुलिस ने फिलहाल दहेज प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में यदि दूसरी स्त्री के साथ संबंध मिले तो धारा में इजाफा किया जाएगा। इस मामले में आरोपी पति के अलावा ससुराल के अन्य सदस्यों को भी बनाया गया हैं।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया 28 वर्षीय युवती ने बुधवार दोपहर दो बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया वह नव जीवन कॉलोनी की रहने वाली है। परिजनों ने उसकी शादी दीप सिंह ठाकुर (Deep Singh Thakur) से फरवरी, 2018 में कराई थी। उसकी एक बेटी भी है जिसकी उम्र महज नौ महीने हैं। परिजनों ने पांच लाख रूपए नगद और जेवरात दहेज में दिए थे। कुछ दिन ससुराल में सब अच्छा चला। अचानक सास पूनम (Poonam Thakur) और ननद प्रीति (Priti Thakur) का रवैया बदलने लगा। पति शराब पीकर उससे मारपीट करने लगा।

ऐसे खुला राज

Bhopal Extra Marital Affair
सांकेतिक चित्र

पत्नी को ससुराल और पति के व्यवहार से शक हुआ। उसने मायके में परिजनों को भी यह बात बताई। मायके वालों को लगा कि आर्थिक मदद से परिवार सुधर जाएगा। इसलिए 50 हजार रुपए भी दिए। लेकिन, ससुराल वालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। पत्नी मायके चली आई जिसको कुछ दिन बाद पति घर वापस ले आया। जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि पति का किसी दूसरी महिला से रिश्ते हैं। इसी कारण वह उसे प्रताड़ित करता है। पुलिस ने आरोपी दीप सिंह ठाकुर, सास पूनम और ननद प्रीति के खिलाफ धारा 498ए (प्रताड़ना) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: पेड़ से टकराई कार, बुरी तरह फंसा था शव

यह भी पढ़ें: सरकारी विभाग का कर्मचारी निकला करोड़पति लेकिन महकमा उसकी हरकतों की वजह से ऐसे हो गया कंगाल

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!