मध्यप्रदेश : ड्रग्स की लत लगाकर 2 महीने से नाबालिग का यौन शोषण कर रहे थे आरोपी

Share

आरोपियों में एक महिला भी शामिल, कई बार किया गैंगरेप

Indore Gang Rape
सांकेतिक चित्र

इंदौर। (Indore) मध्यप्रदेश के इंदौर से नाबालिग के यौन शोषण (Minor Gang Raped in Indore) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 15 साल की लड़की के साथ कई बार गैंगरेप (Gang Rape) किया गया। ड्रग्स की लत लगाकर उसका दैहिक शोषण किया जा रहा था। बीते दो महीनों में आरोपियों ने कई बार उसे हवस का शिकार बनाया। चौकाने वाली बात तो ये है कि आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। बिंदू नाम की ये महिला आरोपियों को ड्रग्स उपलब्ध कराती थी। ड्रग्स लेने के लिए जगह भी मुहैया कराती थी।

पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो युवक अमन वर्मा और आकाश ठाकुर उर्फ गजनी के साथ बिंदू को गिरफ्तार किया है। विजय नगर थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पीड़िता स्कीम नंबर 78 इलाके की रहने वाली है। पूछताछ में लड़की ने बड़े खुलासे किए है। उसने एसआई प्रियंका शर्मा को बताया कि पहली बार 14 नवंबर को उसके साथ गैंगरेप किया गया था।

पहली बार शराब पिलाई थी

पीड़िता ने बताया कि 14 नवंबर को अमन और गजनी उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। इस दौरान उसे कोल्ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई थी। जिसके बाद वो बेसुध हो गई। आरोपी उसे लेकर एक होटल में पहुंचे। जहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। हवस का शिकार बनाने के बाद लड़की को उसके घर छोड़ दिया।

दो दिन बाद एक बार फिर अमन और गजनी पीड़िता के घर पहुंचे। उसे अपने साथ सुनसान इलाके में बने एक घर में ले गए। जहां अमन और गजनी ने बिंदू से ड्रग्स खरीदी और नशा करने लगे। दोनों ने जबरदस्ती पीड़िता को भी नशा कराया। जब वो नशे में बेसुध हो गई तो उसे लेकर एक बार फिर होटल में चले गए। यहीं सिलसिला तीन दिनों तक चलता रहा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: मां की साड़ी से फंदा लगाकर इकलौती बेटी ने जान दी

तीन अन्य युवकों ने भी किया रेप

तीन दिन में पीड़िता को भी ड्रग्स की लत लग गई। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी लत का फायदा उठाना शुरु कर दिया। वो रोज ड्रग्स के एवज में उसका यौन शोषण करने लगे। पीड़िता ने बताया कि 31 दिसंबर को भी अमन और गजनी उसे घर से ले गए थे। बिंदू के घर में ड्रग्स लेने का प्लान था। लेकिन उसके घर में तीन लड़के पहले से ही नशा कर रहे थे। अमन, गजनी और पीड़िता ने भी वहीं ड्रग्स लेना शुरु कर दिया। जिसके बाद अन्य तीन लड़कों ने भी पीड़िता को हवस का शिकार बनाया।

पीड़िता ने ये भी बताया कि आरोपी उसे ड्रग्स सप्लाई गैंग में शामिल कराना चाहते थे। बिंदू भी इसी गैंग की सदस्य है। कॉलेज जाने वाले बच्चों को ये गैंग ड्रग्स सप्लाई करता है।

यह भी पढ़ेंः वन अधिकारी को जिंदा जलाने की कोशिश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!