Bhopal Suicide Case: दुकान संचालक फंदे पर झूला

Share

Bhopal Suicide Case: तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal Suicide News
                          The Display

भोपाल। गुरूवार रात एक दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Bhopal Suicide News) कर ली। घटना स्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट पुलिस को बरामद नहीं हुआ हैं। इधरए औधोगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करते समय लोहे की जाॅब गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मजदूर की मौत के 10 घंटों बाद तक उसका शव अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस में रखा रहा। परिजनों के जाने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। तीनोें के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

एमबीए किया था

कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया शुक्रवार रात 10 बजे धीरज गोंडाले पिता वासूदेसू होनाजी गोंडाले उम्र 34 साल ने आत्महत्या कर ली हैं। परिजनों ने बताया वह (Dheeraj Gondale) विजय नगर लाल घाटी स्थित मकान में पत्नी-बच्चे के साथ रहता था। उसकी सुमित विहार कॉलोनी गांधी नगर में कुनाल गिफ्ट (Kunal Gift Shop) के नाम से दुकान हैं। उसने एमबीए की पढ़ाई की थी। गुरूवार रात नौ से साढ़े नौ के बीच धीरज दुकान बंद करके घर पहुंचा था। वह सीधे कमरेे में कपड़े बदलने चला गया।

कुछ देर बाद परिजनों ने आवाज दी तो वह बाहर नहीं आया। पत्नी देखने पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा तो धीरज साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से झूल रहा था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसको फंदे से उतारा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात ग्यारह बजे मर्ग कामय कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop News: जनता पुलिस अफसर से बहुत कुछ चाहती है: डीजीपी

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में माफिया को दफनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्रीको राजधानी के इन हालातों पर सवाल अफसरों से जरुर पूछना चाहिए

10 दिन पहले आया था भोपाल

Bhopal Suicide News
सांकेतिक चित्र- Courtesy

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे रविलाल अहिरवार पिता ग्यारसीलाल उम्र 36 साल की मौत हो गई। परिजनों ने बताया रवि (Ravilal Ahirwar Death News) मूलतः रायसेन जिले का रहने वाला था। वह 10 जनवरी को ही भोपाल आया था। रवि पत्नी के साथ कैलाश नगर सेमरा में रहता था। भोपाल में उसका एक रिश्तेदार संतराम रहता हैं। रिश्तेदार ठेकेदारी का काम करता है। संतराम ने रवि को 11 जनवरी को ही औधोगिक क्षेत्र गोविंदपुरा में स्थित एक फैक्ट्री में लगवाया था।

रवि पेंटर का काम करता था। फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर के जाॅब बनाए जाते हैं। गुरूवार सुबह रवि फैक्ट्री में काम कर रहा था। तभी अचानक सुबह लगभग दस बजे लोहे का एक जाॅब उसके दाहिने घुटने पर गिर गया था। खून से लथपथ हालत में लोग उसे अनतंश्री अस्पताल (Anantshri Hospital) लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने अस्पताल के दरवाजे पर ही उसे मृत घोषित कर दिया था। दिन भर उसका शव बाहर एम्बुलेंस में रखा रहा। शाम को गांव से परिजनों के आने के बाद ही पुलिस को सूचना दी गई थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपालके लोग आसानी से भूल नहीं पाए

सुबह दौड़ लगाते समय हुआ हादसा

चूना भट्टी थाना पुलिस ने बताया गुरूवार दोपहर 12 बजे जेपी अस्पताल ने एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची चूना भट्टी पुलिस को मृतक की पहचान गौतम सोमकुवर पिता कृष्ण सोमकुवर उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई थी। परिजनों ने बताया गौतम (Gautam Somkunwar Death News) चाणक्यपुरी इलाके में रहता था। जांच अधिकारी एएसआई बाबूलाल ने बताया मृतक पर्यावरण के दफ्तर में कर्मचारी था। गुरूवार सुबह वह रोज की तरह कलियासोत डेम में दौड़ लगाने गए थे। अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़े थे। लोगों ने उसे 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क पार करते वक्त हादसे में मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!