Bhopal News: मा​ता—पिता केे निधन होने के बाद शादी से मुकरा

Share

Bhopal News: लिव इन में रहने के दौरान कई बार बना लिए थे शारीरिक संबंध

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भोपाल (Bhopal News) के बागसेवनिया इलाके में एक महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। जिस व्यक्ति पर यह आरोप है उससे पहचान मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी। दोनों शादी करने भी जा रहे थे। लेकिन, पीड़िता के माता—पिता के निधन होने के बाद वह मुकर गया। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

सगाई करने के बाद बनाए संबंध

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 11 अक्टूबर की दोपहर लगभग एक बजे 731/21 धारा 376—2(एन) (कई बार बलात्कार) का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना प्रियदर्शिनी कॉलोनी की है। जिसमें आरोपी अभिषेक देशबरताल (Abhshek Deshbartal) है। पीड़िता 35 साल की महिला है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे (TI Sanjiv Chokse) ने बताया कि दोनों लिव इन में रहते थे। आरोपी मूलत: सिवनी (Seoni) का रहने वाला है। दोनों ने सगाई भी कर ली थी। दोनों की पहचान मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी। उस वक्त पीड़िता के माता—पिता जीवित थे। उनके निधन के बाद आरोपी अभिषेक देशबरताल का नजरिया बदल गया। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रंजिश की तह में जाते तो कुछ पता चलता
Don`t copy text!