Bhopal Road Mishap: कार ने बाइक को उड़ाया, नानी – नाती की मौत

Share

Bhopal Road Mishap: पुलिस ने कार को किया जब्त

Bhopal Fraud News
The Display

भोपाल। एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को उड़ा (Bhopal Road Mishap) दिया। हादसे में बाइक चला रहे नाती व पीछे बैठी नानी की दर्दनाक मौत (Bhopal Road Accident Case) हो गई। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Madhya Pradesh Road Mishap) की है। उक्त मामले में नजीराबाद थाना पुलिस ने दो अलग – अलग मर्ग कायम किए हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिए थे।

नानी को लेकर घर जा रहा था

पुलिस के मुताबिक अहमपुर जिला सीहोर के ग्राम सीलखेड़ा में रहने वाला 18
वर्षीय भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) पिता जयंत सिंह राजपूत खेती – किसानी करता था। वह गुरुवार को बाइक से अपनी नानी रामगढ़ विदिशा (Vidisha Road Mishap) निवासी 55 वर्षीय धनबाई पति दरयाब सिंह के घर आया था। वह गुरुवार को नानी को विदिशा से लेकर अपने घर सीलखेड़ा बाइक से जा रहा था। वह शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक से परसोरा के पास ही पहुंचा था। जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक को रौंद डाला। घटना में भूपेंद्र व उसकी नानी धनबाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं कार सवार लोगों को भी मामूली चोट आर्इं थी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भूपेंद्र व धनबाई (Dhan Bai) को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया था। धनबाई ने शाम करीब साढ़े छह बजे बैरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। तो वहीं भूपेंद्र की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां उसकी रात करीब दस बजे मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पीएम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: साइट पर इंजीनियर से हुआ विवाद तो थाने पहुंचा मामला 

दर्ज की जाएगी एफआईआर

मामले की जांच कर रहे एसआई शंभुसिंह सेंगर ने बताया कि हादसे में घायल
महिला व युवक दोनों की मौत हो गई है। दोनों रिश्ते में नानी व नाती थे,
पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। वहीं जल्द ही कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!