Bhopal Suicide Case: नाबालिग फंदे पर झूला

Share

Bhopal Suicide Case: दो बहनों के साथ रहता था अलग, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Bhopal Suicide Case
                             सांकेतिक चित्र

भोपाल। नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Bhopal Suicide Case) कर लिया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। पिता सौतेली मां के घर रात सोने के लिए गया था। यहां नाबालिग दो बड़ी बहनों के साथ दूसरे मकान में रहता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना स्थल से कोई सुसाइड़ नोट नहीं मिला है। परिवार शोकाकुल होने के कारण किसी के विस्तृत बयान नहीं हो सके है।

मां की हो चुकी है मौत

गौतम नगर थाना पुलिस ने बताया आशीष प्रजापति पिता जंग बहादुर उम्र 15 साल थी। परिजनों ने बताया आशीष (Ashish Prajapati) मेन रोड़ प्रेम नगर नारियल खेड़ा का रहने वाला था। उसके पिता प्रायवेट काम करते है। उसकी मां का चार—पांच साल पहले ही निधन हो चुका है। मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली है। वह उसकी दो बड़ी बहनों के साथ मकान में रहता था। बहनें प्रायवेट परीक्षा की तैयारियां कर रही है। वह 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही घर ये किराने की दुकान चलाता था।

रात घर नहीं थे पिता

जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र सेंगर (ASI Narendra Sengar) ने बताया रविवार रात नौ बजे जंग बहादुर दूसरी पत्नी के मकान कमला नगर चले गए थे। उसके बाद रात 10 बजे आशीष ने खाना खाया और टीवी में फिल्म देख रहा था। दोनों बहनें दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। सोमवार सुबह 6:30 बजे पिता वापस लौटे थे। काफी आवाज देने पर भी आशीष जबाव नहीं दे रहा था। पिता ने खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो आशीष (Ashish Prajapati Suicide Case) पंखे से रस्सी बांधकर लटका था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दलित युवती के साथ बलात्कार

यह भी पढ़ें: पति के आतंक मचाने का था यह राज, जब खुली पोल तो उसके मां—बाप भी बुरे फंसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!