Bhopal Suspicious Death: आग से झुलसे व्यक्ति की मौत

Share

Bhopal Suspicious Death: अस्पताल ने नहीं दी थी घटना की जानकारी, मौत के बाद मिली खबर

Bhopal Suicide Case
                      सांकेतिक चित्र

भोपाल। आग से झुलसे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों (Bhopal Suspicious Death) में मौत हो गई है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। व्यक्ति पिछले छह दिन पहले झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ था। जिसकी अस्पताल प्रबंधन ने थाने में कोई जानकारी नहीं दी थी। छह दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत की सूचना थाने में नोट कराई गई। इसी कारण पुलिस घटना की सटीक जानकारी नहीं दे सकी है। अस्पताल प्रबंधन से पिछले छह दिनों का रिकॉर्ड पुलिस ने मांगा है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।

अकेला रहता था

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया दीपक जैन पिता महेश 26 साल उम्र का था। परिजनों ने बताया दीपक (Deepak Jain) दशमेश नगर में अकेला किराए के मकान में रहता था। उसका छोटा भाई शंकराचार्य नगर में चाचा के लड़कों के साथ रहता है। दीपक आॅटो चालक था। जांचकर्ता प्रधान आरक्षक सुंदर सरयाम (Sunder Saryam) ने बताया दीपक छह दिन पहले झुलसा था। उसका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल से इस संबंध में थाने में कोई सूचना नहीं दी गई थी।

अस्पताल प्रबंधन से मांगा जबाव

सुंदर सरयाम ने बताया रविवार दोपहर हमीदिया अस्पताल से उसके मर्ग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शाम चार बजे मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के संबध में परिजनों से कोई बात नहीं हुई है। इसी कारण अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और मृतक के पिछले छह दिनों का विवरण पुलिस ने मांगा है। इधर, कोहेफिजा थाना पुलिस ने रेन बसेरा शेड में 60 वर्षीय अज्ञात महीला का शव बरामद किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैंक कर्मी की बेटी के अपहरण मामले में खुलासा

यह भी पढ़ें: पति अपने राज को दबाए रखने के लिए पत्नी से इसलिए करता था मारपीट

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!