मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के बारे में कहे अपशब्द

Share

अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी हैं बिसाहूलाल, सुनिए क्या कहा

Bisahulal Singh
बिसाहूलाल सिंह, मंत्री, मध्यप्रदेश

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Bisahulal Singh) ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह (Vishwanath Singh) की पत्नी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की है। अभी मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) को आइटम कहे जाने पर भाजपा का मौन व्रत खत्म भी नहीं हुआ था कि मंत्री ने आपत्तिजनक बयान दे दिया। उपचुनाव में अनूपपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह के नामांकन फार्म पर बात कर रहे थे। इस दौरान वें विश्वनाथ सिंह की पत्नी तक पहुंच गए और अपशब्द कहे।

कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बयान पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा महिला सम्मान के नाम पर सिर्फ ढोंग करती है। मंत्री बिसाहूलाल को तत्काल पार्टी से निकाला जाना चाहिए, साथ ही अनूपपुर से भाजपा को अपना प्रत्याशी बदलना चाहिए।

कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि- ये हैं भाजपा के संस्कार… सुनिए कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के बारे में क्या कह रहे है मंत्री बिकाऊ लाल सिंह। जनता सब सुन और समझ रही है ‘ मामा ‘ या तो इनका मंत्री पद छीनो या महिला सम्मान का ढोंग बंद करों..

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि- भाजपा के नेता एक महिला को “रखैल” जैसे ओछे शब्दों से नामांकित कर रहे हैं। अब…कितने दिन का? कितने नेताओं द्वारा? किस जगह? कितने बड़े मंच पर? “मौन” धारण किया जाएगा??

सुनिए क्या कहा बिसाहूलाल सिंह ने

YouTube video

यह भी पढ़ेंः ‘मंदसौर में किसानों की छाती पर गोली मारकर भी उपवास पर बैठे थे सीएम शिवराज’

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry News: विधवा बहू ने बताई यातना की कहानी
Don`t copy text!