Bhopal News: मैकेनिक की दो व्यक्तियों ने लगाई पिटाई

Share

Bhopal News: लड़की को देखने के विवाद में रॉड से पीटकर अधमरा किया, हमलावरों की नहीं हुई पहचान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मैकेनिक का काम करने वाले व्यक्ति की दो व्यक्तियों ने पिटाई लगा दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ इलाके में हुई है। हमलावरों को जख्मी व्यक्ति नहीं पहचानता है। आरोपियों ने उसको बाइक से जाते वक्त रास्ते में रोक लिया था। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी किसी लड़की को देखने की बात से नाराज थे।

यह पता लगा रही है पुलिस

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार 22 मार्च को 90/23 धारा 341/294/323/506/34 (रास्ते में रोककर, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत प्रदीप अहिरवार (Pradeep Ahirwar) पिता भैयालाल अहिरवार उम्र 23 साल ने दर्ज कराई है। वह बूढ़ाखेड़ा इलाके में रहता है और मैकेनिक का काम करता है। प्रदीप अहिरवार ने बताया कि वह 21 मार्च की रात लगभग आठ बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी आनंदमयी आश्रम के नजदीक उसको दो लड़कों ने रोक लिया। आरोपी उसे गाली—गलौज करते हुए लड़की को घूरने की बात पर धमकाने लगे। उसने विरोध किया तो लोहे की रॉड से उसको पीट दिया। यह हमला उसके सिर, पीठ और पैर पर किया गया था। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल (Civil Hospital) बैरागढ़ ले जाया गया। पुलिस घटनास्थल के आस—पास लगे कैमरों की छानबीन आरोपियों का पता लगाने के लिए कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो दुकानों में सेंध लगाने वाले धराए
Don`t copy text!