Bhopal News: मनचले की धमकी से तंग विवाहिता पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: आरोपी के साथ होने वाली थी शादी, इसलिए परिजनों ने खिंचाई थी तस्वीरें, पुरानी तस्वीरों को वायरल करने की दे रहा था धमकियां

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारतीय संस्कृति में विवाह पूर्व लड़का—लड़की की तस्वीरें आदान—प्रदान करने का चलन है। लेकिन, यह परंपरा एक युवती के लिए काफी महंगी पड़ गई। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। आरोपी मनचला जिससे रिश्ता टूटने के बाद दूसरी जगह पीड़िता की शादी होने से नाराज चल रहा था। वह युवती की रिश्ता तय करने के लिए ली गई तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दे रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति नहीं हुई साफ

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना 10 मार्च की दोपहर लगभग दो बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 21 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई हैं। वह बिजली कॉलोनी में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की शादी 2021 में हुई थी। उससे पहले पीडिता की आरोपी अरविंद अहिरवार (Arvind Ahirwar) से शादी की बात चली थी। इस कारण उसके साथ आरोपी ने तस्वीरें खिंचाई थी। अब आरोपी उसी तस्वीर को वायरल करने की धमकी दे रहा था। यह बोलकर वह अक्सर उसको बुरी नीयत से हाथ पकड़ने का प्रयास करता था। ऐसा वह लंबे अरसे से कर रहा था। मामले की जांच एएसआई भारत मीना (ASI Bharat Meena) कर रहे है। पुलिस ने 180/24 धारा 354/354—घ छेड़छाड़ और पीछा करके परेशान करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: राजधानी का मामला मुख्यालय तक पहुंचा
Don`t copy text!