Bhopal News: बहू का आरोप मामा ससुर ने कपड़े फाड़े, देवर ने किया ऐसा बुरा काम

Share

Bhopal News: महिला की हालत देखकर पुलिस ने दर्ज किया छेड़छाड़ का मामला, आरोपी हुए फरार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। स्त्री घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। समाज की गिरती मानसिकता एक अन्य उदाहरण सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके की है। यहां एक पीड़िता का आरोप है कि उसके मामा ससुर ने उसके कपड़े फाड़ दिए। फिर उसके देवर ने उसके शरीर के नाजुक अंगों पर बुरी तरह टच किया। आरोपों पर पुलिस को भी इसलिए यकीन करना पड़ा कि उसकी हालत थाने पहुंचने पर अच्छी नहीं थी। मौके पर जाकर तस्दीक की गई तो कलह वाली बात भी सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मामा ससुर और देवर पर प्रकरण दर्ज कर दिया।

पहले बदनामी का डर दिखाकर रोका

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 12 सितंबर की दोपहर एक बजे 644/22 धारा 354-क/34 छेड़छाड़, एक से अधिक आरोपी का मामला दर्ज किया है। यह प्रकरण 22 वर्षीय शादीशुदा महिला ने ने दर्ज कराई है। महिला की शादी राहुल नगर मल्टी मे हुई है। उसका पति मेहनत मजदूरी करता है। देवर और मामा ससुर का घर में आना-जाना था। इस दौरान दोनों आरोपी बहू पर बुरी नीयत से हाथ डाला करते थे। बहू ने थाने में फरियाद करने की बात कही तो परिवार की बदनामी होगी कहकर उसे रोक दिया। पीड़िता ने कुछ समय यह अत्याचार सहा। बात थाने तब पहुंची जब एक रात दोनों आरोपियों ने बहू को परिवार से अलग पाकर उसके कमरे में अकेला होने का फायदा उठाया। दोनों आरोपी महिला के कमरे में घुसे और मामा ससुर ने उसके कपडे़ उतारने का प्रयास किया। इस दौरान देवर ने उसके सीने पर बुरी नीयत से हाथ डाल दिया। मामले की जांच एएसआई सुनंदा (ASI Sunanda) कर रही है। इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बुजुर्ग ने जहर खाकर की खुदकुशी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच
खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!