Bhopal News: प्रगति परिसर में दो महिलाओं के बीच दे दना दन…

Share

Bhopal News: छोटी बहन की बेटी को संस्कार वैली स्कूल बस में बैठाकर लौट रही थी घर, महिला की चोटी पकड़—पकड़कर बीच सड़क पर बुरी तरह से आरोपी महिला ने घसीटा

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुरूषों की अपेक्षाएं महिलाएं काफी सहनशील होती है। लेकिन, वे आग—बबूला हो जाए तो उसका संघर्ष देखने वाला होता है। कुछ ऐसा भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर इलाके में हुआ। यहां एक महिला के साथ सरेराह पटक—पटककर दूसरी महिला ने बुरी तरह से पीट दिया। जिसको देखने के लिए वहां भीड़ भी जमा हो गई। हाथापाई महिला के बीच हो रही थी। इसलिए किसी पुरूष ने बीच में दखल देने का साहस भी नहीं जुटाया। यह पूरा मामला कुछ घंटों बाद थाने में भी पहुंच गया।

जमीन पर पटककर दांत से काटी अंगुली

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 5 अप्रैल की सुबह लगभग सवा सात बजे हुई। घटना प्रगति नगर कॉलोनी (Pragati Nagar Colony) की है। यह संभ्रात और शिक्षित परिवारों की कॉलोनी मानी जाती है। शिकायत 35 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। मारपीट उसकी छोटी बहन के साथ की गई। उसने बताया कि आरोपी उसके ही ब्लॉक में रहने वाली महिला है। वह घर पर थी जबकि बहन उसकी बेटी को संस्कार वैली स्कूल (Sanskar Valley School) बस में बैठाने गई थी। कुछ देर बाद कॉलोनी में शोर सुनकर उसने गैलरी से देखा तो उसकी बहन की आरोपी महिला पिटाई लगा रही थी। बीच—बचाव करने पहुंची तो आरोपी महिला ने उसे भी डंडों से धुन दिया। उसको भी आरोपी महिला ने सड़क पर पटक—पटककर बुरी तरह से पीट दिया। पटकने के बाद आरोपी महिला ने दांत से उसकी अंगुली को काट दिया। मारपीट के पीछे कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: लगाता था घर के फेरे, मां—बाप ने घेरा
Don`t copy text!