Bhopal News: रीयल हीरो बैंक का मैनेजर नहीं सिक्योरिटी गार्ड था

Share

Bhopal News: यूपी से जुड़ रहे कनेकशन को खंगालने में जुटी पुलिस, क्राइम ब्रांच भी कर रही है मदद, दर्जनों सीसीटीवी फुटेज अब तक खंगाले गए

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। फेड बैंक में सोना लूटने वाला गिरोह बाहर से आया था। यह बात पुख्ता हो चुकी है। कुछ संदेहियों को हिरासत में भी लिया गया है। उनके बयान विरोधाभासी भी है। इधर, बैंक लूटने से बचाने में हीरो सिक्योरिटी गार्ड था। जिसमें मदद मैनेजर ने की थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी इलाके में 5 अप्रैल को अंजाम दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना की जांच में पिपलानी थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी जुटी हुई है। घटनास्थल पर शहर के कई अन्य थाना प्रभारियों को भी बुलाया गया था।

रैकी के बाद बनाई थी योजना

पिपलानी थाना पलिस के अनुसार 5 अप्रैल को जब वारदात हुई उस दिन नितेश यादव (Nitesh Yadav) नाम का एक लड़का लोन के संबंध में पूछताछ के लिए जाने का बोलकर भीतर गया था। सिक्योरिटी गार्ड जगन्नाथ कुशवाहा (Jagannath Kushwah) ने नाम और नंबर नोट करने के बाद उसकी तलाशी भी ली थी। भीतर जाने वाले व्यक्ति ने करीब 10 बजे एंट्री ली थी। वह अकेला नहीं था यह तब पता चला जब जगन्नाथ कुशवाहा के साथ संघर्ष को देखा। तीनों उससे झूमाझटकी कर रहे थे। उन्हीं में से एक व्यक्ति ने उसको पिस्टल बाहर से भीतर फेंककर दी थी। यह देखते ही मैनेजर विक्रांत राजवेद (Vikrant Rajved) ने अलर्ट वाला अलार्म बजा दिया। जिसके बजते ही भीतर आया व्यक्ति पिस्टल छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इससे पहले वह पिस्टल लहराकर धमका रहा था। उसका कहना था कि सोने के जेवरात और नकदी दो। ऐसा नहीं करने पर उसके सभी साथियों के पास पिस्टल होने का बोलते हुए गोली मारने की धमकी दी जा रही थी।

तफ्तीश के लिए यूपी रवाना हुई पुलिस पार्टी

घटना के वक्त बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर जितेंद्र दुबे (Jitendra Dubey) और दीपक अहिरवार (Deepak Ahirwar) भी थे। कुछ मिनटों में भीतर आया नितेश यादव नाम का लड़का टेबल कूदकर उनके पास आ चुका था। सिक्योरिटी गार्ड जगन्नाथ कुशवाहा भी भीतर आ गया। वह हथियार दिखाने वाले नितेश यादव को दबोचना चाह रहा था। उसके पीछे—पीछे बाहर झूमाझटकी कर रहे आरोपी भी बैंक के भीतर घुस गए थे। आरोपी एक पिस्टल और गोलियों से मैग्जीन को छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले (Bhopal News) में बैंक और उसके आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए हैं। जिसके बाद वाहन नंबरों के आधार पर यूपी के नंबर पता चले हैं। पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटाने यूपी भी रवाना हो गई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लापता व्यक्ति की डैम में तीन दिन बाद मिली लाश
Don`t copy text!