Bhopal News: पति के अफेयर से परेशान महिला ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: पेट दर्द होने का बोलकर दवाई लेने गई थी महिला, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
ऐशबाग थाना, भोपाल शहर— फाइल फोटो

भोपाल। विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति—पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद वह पेट दर्द होने का बोलकर दवा लेने गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस को जांच में यह बातें पता चली

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 24 फरवरी को हुई थी। इस मामले की जांच एएसआई गणपत सिंह (ASI Ganpat Singh) कर रहे हैं। मृतक नजमा पति साबिर उम्र 35 साल है। वह ऐशबाग स्थित बाग फरहत अफजा के जनता क्वार्टर में रहती है। उसको जहर खाने के बाद शाम लगभग छह बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी उसी दिन रात नौ बजे मौत हो गई। वह घर से दवाई लेने का बोलकर घर से निकली थी। उसके बाद नजमा (Nazma) घर आई तो उसे उल्टियां होने लगी। उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। उसकी दो बच्चियां हैं। पति साबिर बस चलाने का काम करता है। ऐशबाग पुलिस मर्ग 09/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति का किसी महिला से अफेयर था। जिसके बारे में पता चलने पर पति—पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आत्मदाह करने वाली महिला ने दम तोड़ा
Don`t copy text!