Bhopal News: बीमारी से तंग आकर फांसी लगाई

Share

Bhopal News: दो दिन पहले रिश्तेदार के घर पत्नी को छोड़कर आया था

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) ऐशबाग इलाके से मिल रही हैं। यहां एक युवक ने फांसी लगा ली थी। उसका शव परिजनों ने फंदे से उतार लिया था। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना से दो दिन पहले वह पत्नी को रिश्तेदार के यहां शादी में छोड़कर आया था।

पत्नी से हुई थी बात

ऐशबाग पुलिस ने बताया कि 1 जुलाई की रात लगभग 10 बजे एक युवक के मौत की सूचना मिली थी। घटना सुदामा नगर कॉलोनी की है। सूचना देने वाले जगन्नाथ पाटिल (Jagannath Patil) ने बताया था कि उनके बेटे दीपक पाटिल उम्र 35 साल ने फांसी लगा ली है। वह शराब पीने का आदी था। वह थाने का निगरानी बदमाश भी था। उसका एक अन्य भाई भी थाने का बदमाश है। अधिक शराब पीने की वजह से उसका लीवर खराब हो गया था। किडनी की भी उसको बीमारी हो गई थी। पिता का दूध का कारोबार है। पत्नी पूनम पाटिल (Poonam Patil) अपनी भतीजी की शादी में दो दिन पहले ही गई थी। यहां अन्ना नगर में उसके रिश्तेदार रहते हैं। आखिरी बार दीपक पाटिल (Deepak Patil) ने पत्नी से बातचीत की थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री के लाइव भाषण में शिकायतों का अंबार लगा
Don`t copy text!