Bhopal News: पत्नी के साथ विवाद के बाद पति ने आग लगाई

Share

Bhopal News: फायर ब्रिगेड आई आग बुझा गई, पति नहीं मिला तो पुलिस ने मलबे से निकाली लाश, छत्तीसगढ़ की एक एनजीओ में करता है काम, कुछ साल पहले की थी लव मैरिज

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। एनजीओ में काम करने वाले एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। उसने आग लगाकर जान दी है। वह एक एनजीओ के लिए काम करता है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। उसने कुछ साल पहले प्रेम विवाह किया था। आत्महत्या से पूर्व उसका पत्नी के साथ विवाद भी हुआ था। फिलहाल इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस के पास पहले आग लगने की खबर आई थी। फिर पति नहीं मिला तो सुबह मलबे में तलाश करने पर उसकी लाश मिली।

रायपुर से आकर सरप्राइज दिया

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार शनिवार—रविवार की दरमियानी रात आगजनी की सूचना फायर कंट्रोल से पुलिस को मिली थी। जिसके बाद 24—25 फरवरी की दरमियानी रात फायर ब्रिगेड का वाहन नक्षत्र एंक्लेव (Nakshatra Enclave) की मल्टी में पहुंचा। इस मल्टी में फायर अलार्म लगा हुआ है। वह बजने पर कॉलोनी के लोग जाग गए थे। मृतक एस.प्रदीप कुमार नायर (S Pradeep Kumar Nair) पिता शशि धारण उम्र 46 साल है। वह दक्षिण भारत का रहने वाला है।  भोपाल में रहकर वह एनजीओ (NGO) का काम करता है। वह 24 फरवरी को रायपुर से लौटा था। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। उसके बाद पत्नी घर से कहीं चली गई। कुछ देर बाद फायर अलार्म उस फ्लैट में बजने लगा। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रविवार सुबह। उस वक्त एस.प्रदीप कुमार नायर को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई। पत्नी ने जब उनके बारे में पूछा तो कैमरे खंगाले गए। जिसके बाद घर में उसकी तलाश की जाने लगी। उसकी लाश आग की लपटों के कारण घर के पीओपी गिरने के कारण उसके मलबे में दबा था। अवधपुरी पुलिस मर्ग 10/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि लाश एस.प्रदीप कुमार नायर की है अथवा नहीं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   BHOPAL CRIME : आईपीएल सट्टे की हारी रकम चुकाने अगवा किया
Don`t copy text!