Bhopal News: मैरिज गार्डन संचालक को ​पीटा

Share

Bhopal News: पत्थर की चोट आंख के नजदीक लगने से लहुलूहान, लड़की पक्ष के लोगों ने मचाया भारी हंगामा, थाने पहुंचा विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। खुशी के मौके पर जमकर ​बवाल हो गया। घटना भोपाल (Bhopal news) शहर के हनुमानगंज इलाके की है। यहां लड़की पक्ष की तरफ से मैरिज गार्डन बुक किया गया था। रात को डीजे साउंड बंद करने के लिए लड़की के पिता को बोला गया। इस बात से नाराज होकर लड़की पक्ष के रिश्तेदारों ने मैरिज गार्डन संचालक की पिटाई लगा दी। संचालक को आंख के पास पत्थर की गहरी चोट लगी है।

इन व्यक्तियों के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार घटना 30 अप्रैल की रात लगभग साढ़े बारह बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 257/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाने और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया। शिकायत सागर कुशवाहा (Sagar Kushwah) पिता राजू कुशवाहा उम्र 26 साल ने थाने में दर्ज कराई। वे छोला रोड स्थित फूटा मकबरा में रहते हैं। सागर कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वे मैरिज गार्डन के संचालक है। जिसमें विजय शर्मा (Vijay Sharma) की बेटी की शादी हो रही थी। रात अधिक होने के कारण उनसे डीजे साउंड बंद करने के लिए बोला। जिस पर उनके मेहमान देवू शर्मा, राजेश राजपूत और दो अन्य व्यक्ति नाराज हो गए। वे गाली—गलौज करने लगे। इस कारण सागर कुशवाहा मैरिज गार्डन से बाहर आ गए। जिसके बाद देवू शर्मा (Devu Sharma) ने पत्थर उठाकर चेहरे पर मार दिया। जिसका वार दाहिनी आंख के नजदीक लगा। इसके अलावा राजेश राजपूत (Rajesh Rajput) डंडा उठाकर उन्हें पीटने लगा। मारपीट में अन्य व्यक्ति भी शामिल थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मकान खाली न करने पर किरायेदार को पीटा
Don`t copy text!