Bhopal News: शराब नहीं मिली तो सैनिटाइजर पीने की लगी लत

Share

Bhopal News: युवक समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

 

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यपदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक युवक ने रेशम की रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या (Bhopal Hanging Case) कर ली है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। इधर, शाहजहांनाबाद इलाके में एक व्यक्ति की लाश (Bhopal Suspicious Death) मिली है। व्यक्ति की मौत का कारण पुलिस अधिक शराब पीना बता रही है। फिलहाल दोनों के शव पीएम के बाद​ परिजनों को सौंप दिए है।

दोस्त ने दी थी भाई को खबर

छोला मंदिर थाना पुलिस को बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे राजू अहिरवार ने भाई के मौत की सूचना दी थी। मृतक विजय अहिरवार पिता सुखराम उम्र 28 साल है। उसने घर में रेशम की रस्सी पर लटक कर आत्महत्या की है। विजय अहिरवार (Vijay Ahirwar) मूलत: बैरसिया इलाके का रहने वाला है। वह भानपुर मल्टी में किराए से रहता था। विजय मजदूरी करता था। घटना वाले दिन परिजन उसे फोन कर रहे थे। लेकिन, कई बार फोन करने पर भी वह उठा नहीं रहा था। शंका होने पर परिजनों ने उसके दोस्तों से संपर्क किया। दोस्त ने जाकर देखा तो घटना का पता चला। छोला मंदिर पुलिस ने मर्ग 72/21 दर्ज कर जांच कर रही है। इधर, शाहजहांनाबाद पुलिस को राजा रैकवार ने बुधवार सुबह लगभग ग्यारह बजे जीजा के मौत की सूचना दी थी। मृतक श्रीकांत राव पिता गोविंद राव उम्र 30 साल है। वह बाजपेयी नगर स्थित मल्टी में अकेला रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी करता था। गोविंद राव शराब पीने का आदी था। शराब नहीं मिलने पर वह सैनिटाइजर पीने लगा था। उसकी 21 नवंबर को भी तबीयत खराब हुई थी। घटना वाले दिन वह घर से शराब के नशे में निकला था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Minor Girl Rape
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एमपी नगर और हबीबगंज में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!