Bhopal Suicide Case : पत्नी मायके गई तो पति फंदे पर झूला

Share

Bhopal Suicide Case : चार व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक फोटो

भोपाल। फंदे से लटककर एक व्यक्ति फांसी (Bhopal Suicide Case) पर झूल गया। घटना के वक्त पत्नी मायके गई थी। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। इधर, तीन अन्य व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों (Bhopal Suspicious Death) में मौत हुई है। जिसमें से एक मामला दुर्घटना का है जिसकी केस डायरी ट्रांसफर होकर आई है।

डिलीवरी के लिए मायके गई थी पत्नी

हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया कि काजी कैम्प निवासी नसीम (Nasim Khan) पिता बादशाह खान उम्र 23 साल रहता था। नसीम मूलत: सागर (Sagar News) का रहने वाला था। यहां उसकी पत्नी के साथ रहता था। घर से लगे हुए दूसरे मकान में उसकी बहन और जीजा शमीम भी रहते हैं। नसीम वैल्डिंग का काम करता हैं। उसकी पत्नी की डिलेवरी होनी थी। इस कारण वह मायके बेगमगंज चली गई थी। उसके जाने के कुछ दिन बाद ही लॉक डाउन लग गया था। जिस कारण वह ससुराल नहीं लौट पा रही थी। शुक्रवार सुबह उसकी बहन ने नींद से जगाकर नाश्ते के लिए बुलाया था।

यह भी पढ़ें : बेटे की खुदकुशी पिता के लिए बन गई पहेली, हंसमुख बेटे ने सोशल मीडिया में बयां किया था दर्द

मौत पर स्थिति साफ नहीं

नाशता करके वह दोबारा बहन से बोलकर सोने चला गया। उसका बोलना था कि वह उसे 9:30 बजे दुकान जाने के लिए जगा दे। भांजा उसे जगाने के लिए आया था। उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे (Bhopal Nasim Khan Hanging Case) पर लटका था। फांसी पर लटका था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। फिलहाल पुलिस ने गुरूवार दोपहर 12:25 बजे मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैंं। परिजन उसका शव लेकर सागर रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फेरे के पहले सुहागरात

एक महीने बाद केस डायरी मिली

रातीबड़ पुलिस ने बताया बेलखेड़ी निवासी तुलसी राम (Tulsi Ram Singh) पिता सुरत सिंह उम्र 39 साल मजदूरी करता था। वह 12 जून को बिलकिसगंज से बेलखेड़ी जा रहा था। उसका वाहन झागरिया खुर्द के नजदीक वाहन फिसलने के कारण गिर गया था। उसको हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। तुलसी राम की अगले दिन मौत हो गई। अस्पताल ने सूचना बिलकिसगंज पुलिस को दे दी। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बयान के बाद घटनास्थल रातीबड़ का निकला इसलिए अब केस डायरी यहां आई है।

दो लावारिस लाश मिली

इधर, टीटी नगर थाना पुलिस को एक 40 वर्षीय पुरूष का शव लावारिस हालत में मिला है। वहीं कोहेफिजा पुलिस को भी एक 40 वर्षीय युवक का अज्ञात शव बरामद हुआ है। दोनों शव को पीएम के बाद पहचान के लिए हमीदिया अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!