Bhopal Theft Case: बुजुर्ग की सेवा के लिए रखा नौकर, भारी रकम लेकर भागा

Share

Bhopal Theft Case: दामाद की शिकायत पर नौकर के खिलाफ मामला दर्ज

Bhopal Theft Case
मामले में संदेही लखन अहिरवार

भोपाल। कई साल से बुजुर्ग की देखभाल कर रहा एक नौकर नकदी लेकर (Bhopal Theft Case) भाग गया। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पुलिस ने नौकर (Bhopal Servant Stolen Case) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह अपने पते से भी गायब है। इससे पहले वह पीड़ित परिवार से बातचीत कर रहा था। उसका कहना था कि वह रकम वापस कर देगा।

कारोबारी के ससुर की देखभाल करता था

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया जगदीश बूलचंदानी (Jagdish Bulchandani) पिता स्वर्गीय केवल राम उम्र 48 साल निवासी डी—2 ए—सेक्टर में रहते हैं। जगदीश की इंद्रपुरी मार्केट में फेब्रिकेशन की दुकान है। उनके ससुर का नाम भी केवल राम (Keval Ram) है। ससुर साकेत नगर में रहते है। वह बीएचईएल से रिटायर्ड कर्मचारी है। ससुर की उम्र करीब 80 वर्ष है। उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। इसी कारण उनकी देख—रेख के लिए पिछले चार साल से नौकर लखन अहिरवार (Lakhan Ahirwar) को रखा था। लखन मूलत: ग्राम टेकनपारा थाना गैरतगंज जिला रायसेन (Raisen) का रहने वाला है। वह भोपाल में उसकी बहन—जीजा के साथ बरखेड़ा इलाके में रहता है।

दुकान का पैसा था

जगदीश ने बताया उसका एक घर बीएचईल में है। उसकी पत्नी भी बीएचईल में कर्मचारी है। लखन का उसके घर भी आना—जाना लगा रहता था। पत्नी 18 अगस्त को भेल (Bhopal Bhel) चली गई थी। जबकि वह दुकान चला गया था। दिन में उसका बेटा घर में रहता है। ससुर के पास अलमारी की चाबी रहती है। घटना वाले दिन वह चाबी लखन के हाथ लग गई थी। वह चाबी लेकर घर आया और 98 हजार रूपए निकाल लिए थे। शाम को अलमारी मेें खोली तो घटना का पता चला। इसके बाद लखन से फोन पर पूछा तो उसने कबूला की पैसे उसने निकाले है। वह दो—तीन दिन में पैसे लौटा देगा। इसके बाद उसने फोन बंद कर दिया। पुलिस ने लखन अहिरवार के खिलाफ शुक्रवार रात 11:23 पर धारा 381 (घरेलू नौकर का चोरी करना) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   MP BJP News: दलित महिला वोटरों पर भाजपा की नजर
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!