Bhopal Rape News: महिंद्रा विन महिंद्रा कंपनी की कर्मचारी से बलात्कार

Share

Bhopal Rape News: शादी के दौरान हुई थी आरोपी से पहचान

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) के महिंद्रा विन महिंद्रा कंपनी की एक महिला कर्मचारी से बलात्कार की घटना हुई है। मुकदमा कोलार थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपी से उसकी पहचान तीन साल पहले एक शादी में हुई थी। पीड़िता से आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे।

मां—बाप से भी कराई थी मुलाकात

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 10 फरवरी की रात लगभग 11 बजे बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में धारा 376/3762एन/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार और धमकाना) का प्रकरण दर्ज किया है। इसमें आरोपी दीपक बंजारा (Deepak Banjara) है जो कि टीटी नगर स्थित पंचशील नगर इलाके में रहता है। आरोपी से पहचान 2018 में परिचित विनोद की शादी के दौरान हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि पहली बार शारीरिक संबंध नवंबर, 2018 में बने थे। आखिरी बार उसके साथ बलात्कार की घटना 21 जनवरी, 2021 को हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा दिया था। इतना ही नहीं उसने बहू बताकर अपने माता—पिता से उसकी मुलाकात भी कराई थी। पुलिस ने मेडिकल के बाद बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई अंजना धुर्वे को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के पूर्व महापौर जिस दल के हैं वह हिंदू समाज को लेकर आगे रहती है, लेकिन मंदिर को लेकर वे कौन सी राजनीति कर रहे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नेपाली सेना में तैनात जवान के पिता की मौत मामले में प्रकरण दर्ज 
Don`t copy text!