Bhopal News: पेंटर ने फांसी लगाकर दी जान

Share

Bhopal News: कुछ दिन पहले थाने में आकर भी किया था काम, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पेंटिंग का काम करने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह नशा करता था। पत्नी से भी विवाद की बात सामने आई है। इसके अलावा वह कुछ दिन पूर्व शाहजहांनाबाद थाने में भी जाकर पेंटिंग का काम कर चुका था।

पत्नी से विवाद की बात सामने आई

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना संजय नगर कॉलोनी में हुई थी। पुलिस को सूचना 14 जनवरी की रात को मिली थी। पुलिस को घटना का पता हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के डॉक्टर गौरव के फोन से चला था। यह जानकारी 14—15 जनवरी की दरमियानी रात बारह बजे मिली थी। जिस पर शाहजहांनाबाद पुलिस मर्ग 03/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक भैया लाल मालवीय (Bhaiya Lal Malviya) पिता शंकर लाल मालवीय उम्र 48 साल है। वह ऑयल पेंट का काम करता था। भैयालाल मालवीय ने शराब पी थी। फिर वह अपने कमरे में चला गया। वहां उसने कमरे में फांसी लगा ली। जिसको फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को पता चला है कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद हुआ था। जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: मां के पीछे थी पांच साल की बच्ची, कब ओझल हो गई पता नहीं चला
Don`t copy text!