Bhopal News: बाथरुम में गिरने के बाद अस्पताल में दम तोड़ा

Share

Bhopal News: सिंचाई विभाग से रिटायर हुए थे अधिकारी, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। बाथरुम में गिरने के बाद अस्पताल ले जाने पर सिंचाई विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को घटना की जानकारी एम्स अस्पताल से मिली थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है। हालांकि उसे पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

नहाते वक्त हुआ था यह हादसा

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) पुलिस के अनुसार परिजन सबसे पहले इंद्रपुरी स्थित अनंत श्री अस्पताल (Anant Shri Hospital) लेकर पहुंचे थे। यहां से उन्हें गंभीर हालत बताकर एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) भेज दिया गया था। पुलिस को एम्स अस्पताल से डॉक्टर हिमांशु ने जानकारी दी थी। यह खबर 14 जनवरी की सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे मिली थी। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 02/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक धन्नालाल साहू (Dhannalal Sahu) पुत्र बाबूलाल साहू उम्र 67 साल है। वह अयोध्या नगर स्थित सागर लेक ब्ल्यू होम्स (Sagar Lake View Homes) में रहते थे। धन्नालाल साहू सिंचाई विभाग के रिटायर अधिकारी थे। घटना वाले दिन सुबह करीब दस बजे बाथरूम में नहाते वक्त गिर गए थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डीएसपी के घर चोरी का प्रयास
Don`t copy text!