Bhopal News: नाबालिग से तीन व्यक्तियों ने शादी के बाद मनाई सुहागरात

Share

Bhopal News: निर्भया में हुई काउसलिंग के बाद सामने आया कड़वा सच, आरोपियों का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नाबालिग के साथ तीन व्यक्तियों ने बलात्कार किया है। ऐसा करने से पहले आरोपियों ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। यह दिल दहलाने वाली घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार इलाके की है। पीड़िता निर्भया केंद्र में रही थी। जहां काउंसलिग के दौरान उसने कड़वा सच उजागर किया।

जांच अधिकारी हुई मौन

कोलार रोड़ थाना पुलिस के अनुसार 13 सितंबर की रात लगभग 11 बजे 744/22 धारा 376/376-2-एन/3/4/5एल/6 बलात्कार, कई बार बलात्कार और पाॅक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत 17 वर्षीय नाबालिग ने दर्ज कराई है। इस मामले के आरोपी अंकित, कमलेश और राहुल है। तीनों ने अलग-अलग समय में नाबालिग के साथ शादी की थी। ऐसा पीड़िता ने बताया है। इसके बाद पति बनकर तीनों आरोपियों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। यह पूरी बात निर्भया केंद्र में हुइ काउंसलिंग के दौरान सामने आई। इस मामले की जांच एसआई प्रेक्षा मौर्य (ASI Preksha Mourya) कर रही है। उनसे घटनाक्रम को लेकर पुष्टि नहीं हो सकी है। दरअसल, निर्भया केंद्र पहुंचने से लेकर यह पूरी बात उजागर करने के बीच पुलिस की भूमिका अभी साफ नहीं हो सकी है। हालांकि थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर दोषी करार 
Don`t copy text!